Lok Sabha Election 2024: कंगना रनौत से लेकर रवि किशन तक ने डाला वोट, कहा- '400 पार' में दे रहे हैं योगदान

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम और सातवें चरण की 57 सीटों पर आज यानी 1 जून 2024 को मतदान किया जा रहा है। इस चरण में कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर है। वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने अजय राय को पीएम मोदी के सामने चुनाव में उतारा है। वहीं आज चुनाव के अंतिम चरण में कई बड़े सेलेब्स भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपना वोट डाल रहे हैं।

कंगना रनौत ने दिया अपना वोट
हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार कंगना रनौत ने कहा- मैंने अभी अपना वोट डाल दिया है। मैं लोगों से लोकतंत्र के उत्सव में हिस्सा लेने और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की अपील करना चाहती हूं। हिमाचल प्रदेश में पीएम मोदी की लहर है। मुझे उम्मीद है कि मंडी के लोग मुझे आशीर्वाद देंगे और हम राज्य की सभी 4 सीटें जीतेंगे। हिमाचल प्रदेश की 4 सीटें '400 पार' में योगदान देंगी।

kangana ranaut

'मैंने राम राज्य के लिए दिया वोट'
वोट डालने के बाद उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से भाजपा सांसद और उम्मीदवार रवि किशन ने कहा- मैंने विकसित भारत, राम राज्य और भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए अपना वोट दे दिया है।

मिथुन चक्रवर्ती ने कही ऐसी बात
पश्चिम बंगाल के बेलगछिया में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालने के बाद भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं, मैंने अपना कर्तव्य निभाया है, आप भी अपना वोट दें।

कितनी सीटों पर आज हो रहा है मतदान
सातवें और अंतिम चरण में उत्तर प्रदेश की 13 सीटों पर 144, पंजाब की 13 सीटों पर 328, पश्चिम बंगाल की नौ सीटों के लिये 124, बिहार की आठ सीटों पर 134, ओडिशा की छह सीटों पर 66, हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर 37, झारखंड की तीन सीटों पर 52 और केन्द्रशासित प्रदेश चंड़ीगढ़ की एक सीट पर 19 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। इस चरण में 57 लोकसभा सीटों पर 904 उम्मीदवारों और ओडिशा विधानसभा के अंतिम चरण के लिये 42 सीटों पर उतरे 72 महिलाओं सहित 460 उम्मीदवार अपनी चुनावी किस्मत आजमा रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+