Kangana Ranaut की इन फिल्मों का अब क्या होगा? चुनाव के बाद लगेगा ताला! बॉलीवुड को लेकर दिया ये बड़ा बयान
Kangana Ranaut Lok Sabha Elections 2024: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कांग्रेस के उम्मीदवार विक्रमादित्य को हराकर हिमाचल की मंडी जीत से हासिल कर ली। कंगना की इस जीत से राजनीतिक गलियारों में जश्न का माहौल है। वहीं दूसरी तरफ एक्ट्रेस का एक बयान काफी वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने की बात कही है।
बता दें कि, कंगना रनौत ने चुनाव प्रचार के दौरान साप कहा था कि वह अगर चुनाव जीती तो बॉलीवुड छोड़ देंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी कहा था कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग झूठे और मतलबी हैं। अब कंगना रनौत के इस बयान से सोशल मीडिया पर काफी हलचल मच गई है। लोग सवाल कर रहे हैं कि क्या सच में कंगना इंडस्ट्री छोड़ देंगी?

भले ही कंगना रनौत चुनाव जीत गई हैं लेकिन ये चाहकर भी वह बॉलीवुड से दूरी नहीं बना पाएंगी। लंबे समय से एक्ट्रेस फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में हैं। पहले ये फिल्म पिछले साल 2023 में रिलीज होने वाली थी। इसके बाद इसकी रिलीज डेट बढ़ाकर 14 जून 2024 की गई लेकिन लोकसभा चुनाव की वजह से कंगना ने फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ाने का फैसला किया।
बता दें कि, फिल्म इमरजेंसी में कंगना रनौत भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। इतना ही नहीं कंगना की करीब 3-4 फिल्में पाइपलाइन में हैं। जिसमें इमरजेंसी के अलावा 'सीता: द इनकार्नेशन' जैसी फिल्में शामिल हैं। अब सवाल ये उठता है कि अगर कंगना रनौत की इंडस्ट्री छोड़ने की बात सच है तो क्या वह उनकी फिल्मों पर ताला लग जाएगा।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव जीतने के बाद कंगना रनौत वापस मुंबई जाएंगी और फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगी। हालांकि इसको लेकर फिलहाल एक्ट्रेस ने कोई बयान नहीं दिया है। बता दें कि, पिछले कुछ वर्षों में कंगना रनौत की कोई भी फिल्म हिट साबित नहीं हुई। इस लिस्ट में धाकड़, थलाइवी और चंद्रमुखी 2 जैसी फिल्में शामिल हैं जो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी थीं।












Click it and Unblock the Notifications