कंगना रनौत ने लॉकअप में एंट्री देने से पहले "कच्चा बादाम" गर्ल की कर दी जमकर बेइज्जती, देखें Video
नई दिल्ली, 05 मार्च। कंगना रनौत का शो लॉकअप इन दिनों धूम मचा रहा है। शुरूआती सप्ताह में ही शो ने अपनी रेटिंग अच्छी बना ली है। कंगना रनौत जो अपने अख्खड़ व्यवहार के लिए जानी जाती है उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें कंगना रनौत लॉकअप शो में एंट्री लेने के लिए पहुंची कच्चा बादाम से पॉपुलर हुईं अंजली की जमकर बेइज्जी करती नजर आ रही हैं।

ऐसा तुममे क्या है जो इनते तुम्हारे फॉलोअर्स हैं
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कंगना रनौत अंजली से पूछती है कि आपमें ऐसा क्या है जो इतनी बड़ी संख्या में आपको लोग फॉलो करते हैं इसके जवाब में वो कहती है लोग मुझे प्यार करते हैं और लोग मुझे देखना पसंद करते है और जो मैं करती हूं लोग उसे पसंद करते हैं और इसलिए फॉलो करते हैं। कंगना इसके बाद उनका वीडियो प्ले करवाती हैं जिसमें अंजली कच्चा बदाम गाने पर मटकती हुई नजर आती हैं।

"कच्चा बादाम" गर्ल की कर दी जमकर बेइज्जती
ये वीडियो देखकर कंगना अंजली की बेइज्जी करते हुए कहती हैं ये ना ही ये कोई डांस हैं ना ही कोई एक्टिंग है और ना ही ये वीडियो किसी भावना को बयां कर रहा है। इसके बाद कंगना कहती है हमारे हिमाचल में दसे कहते हैं मैं कौन मैं ख्वामखां। तो ये आप ये जो ख्वामखागिरी सोशल मीडिया पर करती हैं और आपके इतने फॉलोअर्स हैं इसके बारे में क्या कहना चाहेंगी? ऐसा आपमें क्या है जो हम देख नहीं पाएं या हमारी उम्र हो गई है।

अंजली भी देती हैं कंगना रनौत को करारा जवाब
इसके जवाब में अंजली कहती कि आज सभी के पास मोबाइल है और वो आसानी से रील बना सकता है लेकिन वो नहीं बनाता, शायद मेरा स्टाइल लोगों को पसंद आता है लोग मुझे प्यार करते हैं उन्हें मैं खूबसूरत लगती हूं। इसलिए इतनी बड़ी संख्या में मेरे फॉलोअर्स हैं।

कंगना रनौत ने क्या अंजली को दी शो में एंट्री
इसके बाद कंगना रनौत को अपने जवाब से खुश करने देने वाली इंस्टाग्राम पर रील बनाकर पॉपुलर हुई अंजली को अन्य दो कटेस्टेंट के साथ लॉकअप में एंट्री मिल जाती है ।












Click it and Unblock the Notifications