Lock-Upp: पायल के साथ क्यों नहीं रहते संग्राम? शिवम शर्मा ने किया चौंका देने वाला खुलासा

लॉक-अप शो के कंटेस्टेंट शिवम शर्मा अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वहीं उन्होंने पायल रोहतगी और संग्राम के रिश्ते को लेकर एक नया खुलासा किया है।

मुंबई, 4 मई: कंगना रनौत के रियलिटी शो 'लॉक-अप' इन दिनों लगातार सुर्खियां बटोर रहा है। ये शो जैसे-जैसे अपने अंत की तरफ बढ़ रहा है वैसे-वैसे शो में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच शो में अब शिवम शर्मा ने पायल और संग्राम सिंह के रिश्ते को लेकर एक नया बयान दिया है। जिसके बाद से अब पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिश्ते पर सवाल उठने लगे हैं।

Payal Rahtogi Sangram Singh, Shivam Sharma

पायल-संग्राम के रिश्ते पर बोले शिवम शर्मा
बता दें कि, संग्राम सिंह और पायल रोहतगी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जिसकी हाल ही में खुद संग्राम सिंह ने घोषणा की है। वहीं इनके रिश्ते को लेकर शिवम शर्मा ने एक बयान दिया है। दरअसल, शो में मस्ती के दौरान शिवम ने आजमा फलाह से कहा कि, 'पायल रोहतगी वह नहीं है जिसे प्यार किया जा सकता है, और इसलिए 'संग्राम सिंह अहमदाबाद में रहते हैं, पायल के साथ नहीं'।

पायल की शिवम से हुई लड़ाई
लॉक-अप शो में हर रोज एक नया बवाल खड़ा हो जाता है। शो में अक्सर शिवम शर्मा और पायल रोहतगी अपने आपसी विवादों के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में, एक एपिसोड के दौरान पायल और शिवम के बीच एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया था। जिसमें दोनों के बीच जमकर लड़ाई हुई थी। लड़ाई इस कदर बढ़ गई की पायल ने शिवम शर्मा पर थूक दिया था। पायल की इस हरकर के बाद शिवम शर्मा ने अपना आपा खो दिया और पायल को धमकी दे डाली। बता दें कि, इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा में रही।

क्या टूट जाएगा पायल-संग्राम का रिश्ता?
आपको बता दें कि, पायल रोहतगी और संग्राम सिंह काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। जिसके बाद अब दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया है। वहीं लॉक-अप शो की सबसे मजबूत खिलाड़ियों में पायल रोहतगी का नाम शामिल है। शिवम शर्मा के इस बयान के बाद क्या पायल रोहतगी की फिनाले की राह मुश्किल हो सकती है? ये कुछ ही दिनों में साफ हो जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+