Lock Upp: क्या वशीकरण की वजह से संग्राम सिंह पायल से प्यार करता है? एक्टर ने दिया कंगना को जवाब

नई दिल्ली, 30 मार्च। पायल रोहतगी के तांत्रिक वाले बयान पर अब उनके लिव इन पार्टनर संग्राम सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। एक मीडिया चैनल से बात करते हुए संग्राम सिंह ने कहा कि 'पायल ने जो कुछ भी कहा है, उसके बारे में उन्हें पहले से पता था, यहां तक कि वो उस तांत्रिक से मिले भी थे और उन्होंने उस पाखंडी की जमकर क्लास भी लगाई थी।'

'सारी दिक्कतों और परेशानियों का अंत हो जाएगा'

'सारी दिक्कतों और परेशानियों का अंत हो जाएगा'

संग्राम ने कहा कि 'जब पायल अपने करियर के उतार -चढ़ाव से गुजर रही थी, उस दौरान पायल के किसी रिश्तेदार ने उन्हें एक ढोंगी तांत्रिक से मिलवाया था, जिसने पायल को ये भरोसा दिलाया था कि अगर वो उसकी बताई पूजा करवा लेती हैं तो उनकी सारी दिक्कतों और परेशानियों का अंत हो जाएगा और वो जो चाहती हैं, वो पूरा हो जाएगा। आप उस प्रोडक्शन हाउस का नाम बता दीजिए, फिर देखिए आपके पास वहां से कॉल आने लग जाएंगे।'

मैं खुद उस तांत्रिक से मिला था: संग्राम सिंह

मैं खुद उस तांत्रिक से मिला था: संग्राम सिंह

संग्राम ने कहा कि 'पायल की बात सुनने के बाद मैं खुद उस तांत्रिक से मिला था, तब मैंने उसकी जमकर क्लास लगाई थी। मैंने उससे कहा था कि क्या तुम्हें अपने भविष्य के बारे में पता है?जब तुम्हें अपना भविष्य नहीं पता तो तुम पायल के बारे में क्या बताओगे? उसके बाद से पायल उस तांत्रिक से कभी नहीं मिली, वो चैप्टर वहीं का वहीं खत्म हो गया।'

'वो अंधिवश्वासी नहीं बल्कि आत्मविश्नासी है'

'वो अंधिवश्वासी नहीं बल्कि आत्मविश्नासी है'

पायल की तारीफ करते हुए संग्राम ने कहा कि 'वो बहुत भोली है लेकिन वो आज में भरोसा रखती हैं, वो आत्मविश्नास से भरी हुई है लेकिन वो अंधिवश्वासी नहीं हैं। उन्हें पूरा भरोसा है कि वो लॉकअप का शो जरूर जीतेंगी। आपको बता दें कि कंगना के लॉकअप की कैदी बनीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने हाल ही में ये खुलासा किया था कि वो एक बार अपने करियर को लेकर बहुत ज्यादा परेशान हो गई थीं तो उन्होंने आगे बढ़ने के लिए उन्होंने जादू-टोने और वशीकरण तक का सहारा लिया था और वो इस सिलसिले में एक तांत्रिक से भी मिली थीं, हालांकि ये उनकी बहुत बड़ी गलती थी, जिसका उन्हें आज भी काफी अफसोस है।'

क्या वशीकरण की वजह से वो आपसे प्यार करता है?'

क्या वशीकरण की वजह से वो आपसे प्यार करता है?'

पायल के इस खुलासे के बाद कंगना ने तंज कसते हुए कहा था कि 'रोहतगी की इस बात को सुनने के बाद अब संग्राम सोच रहा होगा कि क्या वशीकरण की वजह से वो आपसे प्यार करता है?'

10-12 सालों से लिवइन पार्टनर हैं पायल-संग्राम

फिलहाल कंगना के इस तंज पर अब संग्राम सिंह ने अपना जवाब दे दिया है। मालूम हो कि संग्राम सिंह और पायल रोहतगी पिछले 10-12 सालों से लिवइन पार्टनर हैं। हाल ही संग्राम सिंह नेकहा था कि वो दोनों इस साल जुलाई में शादी कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+