लॉकअप: प्रिंस नरूला की मुनव्वर और अंजलि को रिलेशन खत्म करने की सलाह, बताया क्यों ऐसा करना जरूरी
लॉकअप: बताया क्यों ऐसा करना जरूरी
मुंबई, 22 अप्रैल: रियलिटी शो लॉकअप दो कंटेस्टेंट मुनव्वर फारुकी और अंजलि अरोड़ा के बीच अफेयर को लेकर भी काफी चर्चा में रहा हैं। देखने वालों ने दोनों को साथ में काफी पसंद भी किया है लेकिन हाल ही में वाइल्ड कार्ड से शो में दाखिल हुए प्रिंस नरूला दोनों को साथ में नहीं चाहते हैं। प्रिंस नरूला ने मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा को सलाह दी है कि वो अपना रिश्ता खत्म कर लें।

अगले एपिसोड में देंगे मुनव्वर अंजलि को सलाह
लॉकअप शो में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाले प्रिंस अगले एपिसोड में प्रिंस मुनव्वर फारूकी और अंजलि अरोड़ा को रिश्ता खत्म करने की सलाह देते नजर आएंगे। प्रिंस दोनों से कह रहे हैं कि उनकी जिंदगी में कोई है, ऐसे में इस रिश्ते से शो के बाहर उनके पार्टनर की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। ऐसे में इस रिश्ते को खत्म कीजिए।
अगर शो में मेरी पत्नी होती तो...
ऑल्ट बालाजी के ट्विटर हैंडल से शेयर की गई वीडियो क्लिप में प्रिंस नरूला अंजलि से कह रहे हैं- कई बार हम बिना किसी इरादे के लोगों को चोट पहुंचा देते हैं। मान लो शो में मेरी पत्नी हो और लोग उसका नाम किसी से जोड़ें तो मुझे खराब लगेगा ना। मैं मानता हूं कि तुम्हारा कोई गलत इरादा नहीं है, मगर तुम दोनो की जिंदगी में कोई है तो कोई हर्ट नहीं होना चाहिए।

मुनव्वर ने कही है शादीशुदा होने की बात
अंजलि अरोड़ा के बारे में बताया गया है कि एक बॉयफ्रेंड है, तो वहीं मुनव्वर पहले से शादीशुदा है और उनका एक बच्चा है। हालांकि ये जानने के बाद भी फैंस मुनव्वर और अंजली को साथ में खूब पसंद करते हैं। फैंस ने इन्हें मुंजली का टैग दिया हुआ है, कई बार ये सोशल मीडिया पर ट्रेंड में भी रहा है।












Click it and Unblock the Notifications