'नमक चावल खाती थी...', संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं पूनम पांडे, बताया क्यों की बोल्डनेस की हदें पार
'नमक चावल खाती थी...', संघर्ष के दिनों को याद कर इमोशनल हुईं पूनम पांडे, बताया क्यों की बोल्डनेस की हदें पार
मुंबई, 05 मार्च: एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे फिलहाल रियलिटी शो 'लॉक अप' की कंटेस्टेंट हैं। कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया गया लॉक अप सबसे चर्चित शो में से एक बन गया है। हर गुजरते दिन के साथ शो के कंटेस्टेंट चौंकाने वाले खुलासे कर रहे हैं। इस शो में पूनम पांडे के साथ कुल 12 कंटेस्टेंट आए हैं। पूनम पांडे शो में हर दिन अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा कर रही हैं। हाल के एक एपिसोड में पूनम पांडे ने अपने बचपन के संघर्षों के बारे में बताया। पूनम पांडे ने याद किया कि कैसे उनके परिवार के पास खाना खाने के लिए भी पैसे नहीं थे।

'बचपन में हम नमक चावल खाते थे...'
शो के कंटेस्टेंट मुनव्वर राण, अंजलि और सायशा से बात करते हुए, पूनम ने बताया कि वह एकदम जमीन से जुड़ी हुई लड़की हैं। पूनम ने कहा, मुझे हर चीजें प्लेट में परोस कर नहीं दी गई है, मेरी मां को बचपन के दिनों में बहुत संघर्ष करना पड़ा था। हमारे पास खाने-पीने के लिए पैसे नहीं थे। हम बचपन में नमक पानी के साथ चावल खाया करते थे।''

'मैंने कई ऐसे काम किए हैं...जो मुझे नहीं करने चाहिए थे...'
विवादास्पद हस्ती पूनम पांडे ने आगे कहा, ''मैं ये बात मानती हूं कि मैंने अपनी जिंदगी में कई ऐसे काम किे हैं, जो मुझे नहीं करने चाहिए थे...मैंने कई प्रचार स्टंट किए हैं, लेकिन उसी काम की वजह से आज मेरे भाई-बहन सेटल हैं।'' पूनम पांडे ने इससे पहले भी कई बार शो में अपने स्ट्रगल के दिनों को याद कर इमोशनल हुई हैं। असल में पूनम पांडे ने शो में आने से पहले कहा था कि वो लोगों को ये बताना चाहती हैं कि जिस पूनम पांडे को लोगों ने बोल्डनेस की हदें पार करते देखा है, वह असल में कैसी हैं और किन परिस्थितियों में उन्होंने ये सारे काम किए हैं।

'अपना दर्द छिपाने के लिए मैं मेकअप लगा, सबके सामने हंसती थी...'
इससे पहले पूनम पांडे ने अपने अलग हुए पति सैम के बारे में भी बात की थी और शो में करणवीर बोहरा से कहा था कि वह उनके साथ मारपीट करता था। पूनम पांडे ने कहा, ''वह (सैम एक्स पति) सिर्फ एक बार नहीं मारा, मेरे दिमाग की चोट ठीक नहीं हुई क्योंकि वह मुझे एक ही स्थान पर बार-बार मारता रहा। मैं मेकअप, ग्लॉस लगाती थी और सबके सामने हंसती थी, ताकी मैं अपना दर्द छिपा सकूं। मैं सबके सामने बहुत अच्छा अभिनय करती थी लेकिन सबकुछ ठीक नहीं था।''

'मेरा पति फोन इस्तेमाल करने भी नहीं देता था...'
पूनम पांडे ने यह भी आरोप लगाया था कि सैम के साथ रहने के दौरान उसे अपने सेल फोन का उपयोग करने की भी अनुमति नहीं थी। पूनम पांडे ने कहा, "मुझे अपना फोन कहीं भी ले जाने की इजाजत नहीं थी, और मुझे अपने घर में अपना फोन छूने की इजाजत नहीं थी। अगर मैं अपने कुत्ते से प्यार करती हूं और उनके साथ सोती हूं, तो वह (पति) कहेगा कि मैं अपने कुत्तों से ज्यादा प्यार करती हूं। वह किस तरह का बयान है? मुझे अपने कुत्तों से प्यार करने के लिए पीटा जाता था। यही सब कारण है कि मुझे ब्रेन हेमरेज हुआ था।''












Click it and Unblock the Notifications