video:'तुम एक जोरु का गुलाम चाहती हो...','लॉक अप' में भिड़े करणवीर और पायल
मुंबई,

पायल ने खोया अपना आपा
वीडियो की शुरुआत मेंं पायल रोहतगी करणवीर पर उंगली उठाती है और उनसे कहती हैं, तुम एक स्त्री द्वेषी हो। तुम एक पुरुषवादी हो! इस पर भड़के करणवीर पहले पायल को 'एक महिला अंधभक्त' कहकर जवाब देते हैं। इसके बाद करणवीर वोहरा कैमरे को ओर देखकर कहते हैं कि, आप यहां जो लड़की देख रहे हैं, वह एक जोरु का गुलाम चाहती है। इस पर पायल अपना आपा खो बैठती है और अपने पार्टनर को इस सब में न लाने के लिए कहती है।

'आप पुरुषों के साथ शि@#$ जैसा व्यवहार करती हैं'
करणवीर के कमेंट पर भड़की पायल आगे कहती हैं कि, आप मेरे साथी को शो में नहीं ला सकते हैं। मैं आपकी पत्नी को इसमें नहीं ला रही हूं। जिसके बाद दोनों के बीच बहस और तीखी हो जाती है। करणवीर ने आगे कहा कि, आप पुरुषों के साथ शि@#$ जैसा व्यवहार करती हैं। वीडियो में पायल को रोते हुए कहती हैं कि, वह जोरू का गुलाम शब्द का इस्तेमाल नहीं कर सकता। उसने ऐसा कहने की हिम्मत कैसे की!
कर्ज में डूबे हैं Karanvir Bohra
करणवीर ने सारा खान, सायशा और गीता फोगाट को बताया कि मैं अपने जीवन में सबसे बुरे कर्ज में दबा हूं. मतबल मैं धंस चुका हूं, वैसा वाला कि सिर भी बाहर नहीं है मेरा। पैसे वापस ना करने की वजह से मुझपर कम से कम 3-4 केसे चल रहे हैं। साल 2015 से अभी तक, मैंने जो भी काम लिया है, वो सिर्फ पैसे वापस करने या अपना कर्ज चुकाने के लिए किया है। मुझे अपने और अपनी फैमिली के लिए बहुत दुख है। मैं आखिर उन्हें क्या दे रहा हूं। अगर मेरी जगह कोई और होता तो वो अब तक सुसाइड कर चुका होता। मेरे लिए ये शो एक लाइफलाइन है।

शो में इन कंटेस्टेंट ने मचा रखा है धमाल
लॉक अप एक रियलिटी शो है जो ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम होता है। शो को अभिनेत्री कंगना रनौत द्वारा होस्ट किया जा रहा है, जो वीकएंड में जजमेंट डे एपिसोड में दिखाई देती हैं। शो में सेलिब्रिटी प्रतियोगी एक नकली जेल के अंदर बंद हैं, अपने लिए बुनियादी सुविधाएं जीतने के लिए कार्य कर रहे हैं। अन्य प्रतियोगियों में मुनव्वर फारूकी, पूनम पांडे, सायशा शिंदे, सारा खान और अन्य शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications