'हमने अपने एक बच्चे को खो दिया', 'लॉक अप' में करणवीर बोहरा का बड़ा खुलासा
मुंबई, 06 मार्च: ओटीटी पर बड़ा धमाल मचा रहा रियलिटी शो 'लॉक अप' अपने कंटेस्टेंट्स और उनके खुलासे को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। हाल ही में बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी पूर्व पति सैम बॉम्बे पर शराब पीकर प्रताड़ित करने का सनसनीखेज खुलासा किया था। इसके अलावा टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने भी बताया था कि उसके पूर्व पति करण मेहरा ने खुद कबूल किया था कि वो एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में हैं। वहीं अब टीवी के फेमस स्टार और 'लॉक अप' के कंटेस्टेंट करणवीर बोहरा ने खुलासा करते हुए बताया कि तीसरी बेटी गिया से पहले वाइफ टीजे का गर्भपात हुआ था। यह सब बताते हुए करण भावुक हो गए।

तीसरी बेटी से पहले मिला बहुत बड़ा सदमा
हाल ही में शुरू हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' ने दर्शकों का जबरदस्त तरीके से ध्यान खींचा है। कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स और उनके विस्फोटक खुलासों से यह शो काफी चर्चाओं में आ गया है। अब शो के लेटेस्ट एपिसोड में टीवी एक्टर करणवीर बोहरा को यह खुलासा करते हुए देखा गया कि कैसे कोरोना महामारी के बीच उनकी तीसरी बेटी गिया के जन्म से पहले उनकी वाइफ तीजे सिद्धू का मिसकैरिज हो गया था।

बाथरूम में जाकर बुरी तरह रोने लगे करणवीर
दरअसल, लॉक अप में एक टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को मेंटल हेल्थ पर अपनी बात रखनी थी। इस टास्क के दौरान ग्रुप डिस्कशन में टीवी एक्ट्रेस निशा रावल ने पूर्व पति करण मेहरा के साथ अपने लो फेज के बारे बताया। निशा की स्टोरी सुनकर करणवीर बोहरा काफी इमोशनल हो गए। और वहां से उठकर बाथरूम में चले गए, जहां जोर-जोर से रोने लगे। फिर जैसे ही वो बाथरूम से बाहर आए तो उन्होंने लॉक अप में अपने साथियों के साथ जिंदगी के एक बड़े राज से रूबरू कराया।

अपने ही परिवार से बोला झूठ
हुआ यूं कि जैसे ही करणवीर बाथरूम से बाहर आए तो उन्होंने सभी लोगों से कहा कि बैठ जाएं, क्योंकि वह अपनी लाइफ का एक बड़ा राज सबको बताने जा रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बताया कि 'गिया से पहले हमने कोविड के दौरान एक बच्चे को खो दिया था। हम किसी को भी इसके बारे में बताने से बहुत डर रहे थे, क्योंकि हम नहीं चाहते थे कि लोग कहें 'अरे यार ये क्या हो गया, कैसे हो गया, क्यों हो गया। शायद हम खुद को बचाने के लिए बताना नहीं चाहते थे। हमें अपने ही परिवार से, अपने ही रिश्तेदारों से झूठ बोलना पड़ा।'

करणवीर ने मेंटल हेल्थ पर कही ये बात
वहीं इसके आगे करणवीर बोहरा ने कहा कि, 'जब हम मेंटल हेल्थ के बारे में बात करते हैं तो घर से ही समस्याएं आती हैं, क्योंकि घर वाले कुछ बोलते हैं, शायद उनका मतलब यह नहीं है, उन्हें चिंता है इसी वजह से बोलते हैं। उसका (तीजे सिद्धू ) परिवार नहीं जानता, मेरे परिवार को नहीं पता था। उस समय हमने महसूस किया कि हमने भावनात्मक और मानसिक स्वास्थ्य खो दिया है। हमें अपने घर से मेंटल हेल्थ की शुरुआत करनी चाहिए। बाइपोलर होना, ट्रांसवुमन होना या चीजों को खो देना ये सब जिंदगी का हिस्सा है।'

तीन बेटियों के माता-पिता हैं करणवीर और टीजे
आपको बता दें कि करणवीर टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं। खासकर लड़कियों में उनकी खासी दीवानगी है। उनको कसौटी जिंदगी की और कबूल है जैसे कई टीवी शोज के काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। उनको लास्ट बार वेब शो भंवर में देखा गया था। करणवीर बोहरा और उनकी पत्नी टीजे सिद्धू ने दिसंबर 2020 में अपने तीसरी बेटी गिया का इस दुनिया में स्वागत किया था। मालूम हो कि कपल तीन खूबसूरत बच्चियों बेला, वियना और गिया के माता-पिता हैं।












Click it and Unblock the Notifications