'मेरे साथ रिलेशन बनाओ, तुम यंग हो और मेरी ऐज हो गई', Lock Upp में अंजलि से बोले करणवीर बोहरा
मुंबई, 12 मार्च: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत का रियलिटी शो 'लॉक अप' इन दिनों काफी चर्चाओं में है। शो का फॉर्मेट हूबहू 'बिग बॉस' की तरह है, बस यहां कंटेस्टेंट को जेल की वर्दी और रहने के लिए 'लॉक अप' दिया गया है। 'लॉक अप' के अंदर रहने वाले कॉन्ट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट्स अपने खुलासों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं, जिसके चलते एकता कपूर और कंगना रनौत के शो ने जबरदस्त धमाल मचाया हुआ है। वहीं शो को दर्शकों की भरपूर अटेंशन भी मिल रही है। इस बीच 'लॉक अप' के अंदर कंटेस्टेंट अंजलि अरोड़ा ने करणवीर बोहरा को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।

अंजलि ने मुनव्वर फारूकी को बताई पूरी बात
दरअसल, हालिया एपिसोड में करणवीर बोहरा की अंजलि अरोड़ा के बीच शो को लेकर काफी बातचीत हुई थी, जिसमें करण ने अंजलि से दावा करते हुए कहा था कि शो के अंदर चल रहे इस खेल में सिर्फ वो और अंजलि है। अंजलि ने इस बात का खुलासा स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी से बात करते किया। अंजलि ने मुनव्वर को बताया कि करणवीर बोहरा ने उनको अपना फेक क्रश बनने के लिए कहा है।

करणवीर ने खोली शो की पोल!
ज्यादातर रियलिटी शोज पर स्क्रिप्टेड होने का आरोप लगता है। शो के अंदर कंटेस्टेंट्स के बीच प्यार हो या फिर झगड़ा सबको लेकर कहा जाता है कि इंटरेस्टिंग और टीआरपी के लिए ऐसा किया जाता है, लेकिन अब 'लॉक अप' के अंदर से सामने आई हकीकत ने एक बार फिर शोज की पोल खोलने का काम किया है। गुरुवार के एपिसोड में अंजलि ने मुनव्वर को बताया कि करणवीर अपनी वाइफ की फोटो लेकर उनके पास आए थे और कहा, "इस गेम में ये मैं और तुम हो।", जिसका जवाब देते हुए अंजलि ने कहा कि मैं समझी नहीं।

अंजलि और करणवीर के बीच क्या हुई बात?
अंजलि ने करणवीर से हुई अपनी पूरी बात को बताते हुए कहा कि उन्होंने मुझे रिलेशनशिप बनाने के लिए कहा है। यानी शो के अंदर रिलेशनशिप का दिखावा करें। करण ने अंजलि को कहा, 'आजकल यही सब बिकता है। एक तरफा प्यार। मेरी ऐज हो गई है, लेकिन तुम अभी यंग हो। अगर तुम मुझ पर क्रश करने का ड्रामा करोगी, तो लोगों को यह पसंद आएगा।' जिस पर अंजलि ने करणवीर से पूछा कि इसके लिए उनको क्या करना होगा? जिसका जवाब देते हुए करण ने कहा कि दर्शकों को दिखाना पड़ेगा कि मैं उनको लाइक करती हूं और उनके प्यार में पागल हो गई हूं।

मुनव्वर को बताई अंजलि ने पूरी स्टोरी
हालांकि अंजलि ने मुनव्वर को कहा कि उन्होंने करण को यह सब करने से मना कर दिया। वहीं अंजलि की बात सुनकर पहले तो मुनव्वर बोले क्या तुम इन सब के लिए सीरियस हो? यह तो यह पागलपन है। वहीं आगे मुनव्वर ने यह भी पूछा कि क्या वो ऐसा करना चाहती हैं और कहा कि शायद यह अट्रैक्टिव लगे और करणवीर से उनको प्यार हो जाए। ऐसा कहकर मुनव्वर अंजलि को चिढ़ाने लगे, जिस पर मुनव्वर से अंजलि ने कहा कि मैं तुमको मार दूंगी। वहीं मुनव्वर से कहा कि प्लीज यह सब सीक्रेट ही रखना।












Click it and Unblock the Notifications