Lock Upp: करनवीर बोहरा को कंगना ने चेताया, ये करना बंद करो नहीं तो बाद में पछताओगे
मुंबई, 20 मार्च। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म में लोकप्रिय रिएलिटी शो लॉकअप लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। शो में हिस्सा ले रहे टीवी स्टार्स के जीवन के रहस्य जिस तरह से सामने आ रहे हैं उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। लेकिन अब शो की होस्ट कंगना रनौत ने एक्टर करनवीर बोहरा को अपने जीवन के रहस्यों को शो पर बताने को लेकर चेताया है। शनिवार के एपिसोड में करनवीर बोहरा से बात करते हुए कंगना रनौत ने उनके खेल की तारीफ की और उन्हें सुझाव दिया कि वह अपने जीवन के बारे में शो पर कम शेयर करें नही तो बाद में उन्हें इसके लिए पछताना पड़ेगा।

कंगना की करनवीर को सलाह
करनवीर वोहरा को चेताते हुए कंगना ने कहा कि आपको अपनी इस आदत की वजह से पछताना पड़ेगा। आप जिस तरह से अपने जीवन के बुरे अनुभवों को लोगों के बीच साझा कर रहे हैं उसके लिए आपको शो के बाहर जाने के बाद पछताना पड़ेगा। शो के बाद इस तरह की बातें आपका पीछा करेंगी। बता दें कि लॉक अप शो में कई जाने माने स्टार्स हिस्सा ले रहे हैं। शो में इन प्रतियोगियों को कुछ टास्क दिए जाते हैं ताकि वह जीवन के लिए मूलभूत जरूरतों को हासिल कर सके।

जजमेंट डे पर कंगना ने की बात
कंगना रनौत इस शो की होस्ट हैं, हर हफ्ते जजमेंट डे पर कंगना रनौत प्रतियोगियों से बात करती हैं। कगना रनौत के अलावा करन कुंद्रा शो पर जेलर के तौर पर आते हैं। शो को आल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जा रहा है। करनवीर से बात करते हुए कंगना ने उनकी काफी तारीफ की, जिस तरह से करनवीर अपना खेल खेल रहे उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

कर्ज से पटे हैं करनवीर
बता दें कि करनवीर ने हाल ही में शो के दौरान कहा था कि उनपर काफी कर्ज है और वह इसमे बुरी तरह से फंस गए हैं। इसी बारे में बात करते हुए कंगना ने कहा कि जिस तरह से आप अपने सीक्रेट लोगों के सामने बता रहे हैं, आप पछताएंगे। यह आपका रहस्य है। आप बड़बोलेपन में बोलते तो जा रहे हैं, आप पछताएंगे। बता दें कि शो में करनवीर वोहरा के अलावा शो पर पूनम पांडे, सारा खान सहित कई सेलेब्स हिस्सा ले रहे हैं।

शो को बताया बहुत जरूरी
गौर करने वाली बात है कि पिछले हफ्ते लॉकअप में करनवीर ने सारा खान के साथ बात करते हुए कहा था कि वह अपने बड़े कर्ज को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। उनपर बहुत ज्यादा कर्ज है। उन्होंने यह भी बताया कि जब वह लोगों का पैसा नहीं लौटा पाए तो उन्हें कोर्ट केस तक का सामना करना पड़ा। मुझे अपने परिवार और खुद के लिए बहुद दुख होता है, मैं आखिर उन्हें क्या दे रहा हूं। मेरी पत्नी, मां, पिता और मेरे बच्चे के लिए क्या किया, नहीं पता लेकिन मेरे लिए यह शो बहुत जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications