लेंसकार्ट के को फाउंडर पीयूष बंसल का बयान, कपिल शर्मा के शो पर हंस-हंस कर हो गया था जबड़ा दर्द
नई दिल्ली, फरवरी 11। कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो में हाल ही में 'शार्क टैंक इंडिया' शो के शार्क यानि कि देश के जाने-माने बिजनेसमैन नजर आए थे। इनमें लेंसकार्ट के को-फाउंडर पीयूष बंसल भी थे, जो शार्क टैंक इंडिया शो का भी हिस्सा हैं। कपिल के शो में जाने के बाद पीयूष बंसल ने शो को लेकर और कपिल को लेकर एक प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि कपिल को लेकर उनकी शो से पहले जो धारणा थी, वो पूरी तरह बदल गई है।

तीन घंटे बिना रूके कपिल ने खूब हंसाया- पीयूष
एक इंटरव्यू में पीयूष बंसल ने द कपिल शर्मा शो के अनुभव को लेकर कहा कि वो कपिल के शो के सेट से बहुत ही प्रफुल्लित होकर लौटे। उन्होंने कहा कि कपिल के शो में हंस-हंस पर मेरा जबड़ा दर्द कर गया था। पीयूष ने बताया कि शूट के वक्त सेट पर बहुत ज्यादा ठंड थी, लेकिन कपिल ने हमे हंसा-हंसा कर ठंड का अहसास ही नहीं होने दिया। पीयूष आगे बताते हैं कि हम तीन घंटे तक लगातार हंसते-हंसते पूरी तरह से थक चुके थे, लेकिन हमने कपिल को नहीं बताया। उन्होंने तीन घंटे बिना रूके हमें खूब हंसाया।

कपिल के शो में पहुंचे थे ये सेलिब्रिटी
आपको बता दें कि कपिल शर्मा के शो में पीयूष बंसल के अलावा 6 सेलिब्रिटी और पहुंचे थे, जिसमें शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल, भारत पे के को-फाउंडर और मैनेजिंग अशनीर ग्रोवर, एमक्योर फॉर्मास्यूटिकल्स की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर नमिता थापर, बीओटी के को फाउंडर अमन गुप्ता, सुगर कॉस्मेटिक्स की को फाउंडर और सीईओ वीनिता सिंह, ममैर्थ की फाउंडर गजल अलघ का नाम शामिल है। कपिल शर्मा ने अपने शो में इन सभी इंटरप्रेन्योर की नेट वर्थ भी बताई थी।

क्या है शार्क टैंक इंडिया
आपको बता दें कि शार्क टैंक इंडिया एक बिजनेस रियलिटी टेलिविजन सीरीज है, जिसकी शुरुआत दिसंबर 2021 में हुई थी। 35 एपिसोड वाली इस सीरीज का पहला सीजन पिछले हफ्ते खत्म हुआ है। शार्क टैंक इंडिया वैसे अमेरिकी रियलिटी शो स्पिनऑफ की तरह बना है, जो 2009 से चल रहा है। अभी तक इसके 13 सीजन बन चुके हैं। पीयूष बंसल कहते हैं कि वो इस शो के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और इसे शुरु से लेकर अंत तक कई बार देख चुके हैं।
ये भी पढ़ें: शादी की सालगिरह पर संजय दत्त ने की पत्नी मान्यता के पैरों की मसाज, वीडियो वायरल












Click it and Unblock the Notifications