शादी की सालगिरह पर संजय दत्त ने की पत्नी मान्यता के पैरों की मसाज, वीडियो वायरल
शादी की सालगिरह पर
मुंबई, 11 फरवरी: संजय दत्त और मान्यता ने पति पत्नी के तौर पर 14 साल पूरे कर लिए हैं। शुकवार को मान्यता ने शादीशुदा जिंदगी के 14 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की है। जिसमें संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त के पैरों पर मसाज करते दिख रहे हैं। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।
Recommended Video

मान्यता ने शेयर किया है वीडियो
मान्यता दत्त ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो सोफे पर लेटी हैं और कुर्ता पहने बैठे संजय दत्त उनको फुट मसाज दे रहे हैं। मान्यता ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, मैंने अपने बेहतरीन दिन आपके साथ बिताए गए हैं. लव यू, हैप्पी एनिवर्सरी।
सोशल यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट
इस वीडियो को सोशल यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। हजारों लोगों ने इस पर कमेंट किए हैं। कुछ ने संजू की तारीफ की है तो कुछ ने बीवी के पैर दबाने को लेकर उनसे मजाक भी किया है। एक यूजर ने लिखा कि पति अगर संजय दत्त भी हो, तो भी उसको बीवी के पैर दबाने पड़ते हैं। एक दूसरे यूजर ने संजय दत्त की तारीफ करते हुए लिखा कि शादी की सालगिरह पर इससे खूबसूरत कुछ नहीं हो सकता था। बता दें कि संजय दत्त इन दिनों कई फिल्मों में काम कर रहे हैं। इसमें केजीएफ चैप्टर 2, पृथ्वीराज, शमशेरा और गुड महाराजा जैसी फिल्में प्रमुख हैं।

2008 में की थी संजय और मान्यता ने शादी
संजय दत्त और मान्यता ने करीब दो साल एक-दूसरे को डेट करने के बाद 2008 में शादी की थी। दोनों की शादी को 14 साल हो गए हैं। संजय और मान्यता के दो बच्चे शाहरान और इकरा हैं। शाहरान और इकरा जुड़वा हैं। मान्यता दत्त ने एक साक्षात्कार में कहा था कि संजू मेरे साथ हर समय खड़ा रहे हैं। हमारी कई साल की जान पहचान थी लेकिन 2005 में हमने एक-दूसरे को जीवनसाथी की नजर से देखना शुरू किया। इसके बाद 2008 मेंहमने शादी कर ली।












Click it and Unblock the Notifications