पंचतत्व में विलीन 'भारत रत्न' लता मंगेशकर,राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
मुंबई, 06 जनवरी। आज संगीत के एक युग का अंत हो गया है क्योंकि आज भारत रत्न लता मंगेशकर ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि लता मंगेशकर को 8 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया था। इसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पातल में भर्ती करवाया गया था, जहां वो 29 दिनों तक जीवन से संघर्ष करती रहीं लेकिन आज उनके संघर्ष पर विराम लग गया। रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार किया गया। लता मंगेशकर के निधन पर देश में दो दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य दिग्गजों ने लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी है।
इस बड़ी खबर पर हमारी नजर बनी हुई है, अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें

LIVE Feed
READ MORE












Click it and Unblock the Notifications