Leena Maria Paul Profile, जानें कौन हैं लीना मॉरिया पॉल, लगा है ये गंभीर आरोप

नई दिल्‍ली, 06 सितंबर। बॉलीवुड फिल्‍म मद्रास कैफे में नज़र आ चुकी एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल बड़ी मुसीबत में फंस चुकी हैं।लीना पॉल को 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के आरोप में अरेस्‍ट किया गया है। एक्‍ट्रेस के पति सुकेश चंदशेखर हैं जो लंबे से जेल की सजा काट रहे हैं। रविवार को लीना मारिया पॉल के साथ चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार लीना ने व्‍यवसायी से रकम वसूलने में चंद्रशेखर की मदद की। जांच के दौरान ईडी को भी लीना के शामिल होने के भी पुख्‍ता सबूत मिल चुके हैं। पति सुकेश ही नही एक्‍ट्रेस लीना पर भी पहले भी कई लोगों को ठगने के आरोप लग चुके हैं। आइए जानते हैं आखिरी लीना हैं कौन?

Recommended Video

    Actress Leena Maria Paul 200 करोड़ की रंगदारी से जुड़े मामले में Arrest| वनइंडिया हिंदी
    pic

    लीना मारिया पॉल का करियर
    लीना मारिया पॉल उर्फ ​​लीना मारिया एक मलयालम अभिनेत्री हैं जिन्हें मोहनलाल अभिनीत रेड चिलीज में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है। लीना बीडीएस ग्रेजुएट हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा दुबई से पूरी की है। और अब उन्हें 20 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

    2013 में रिलीज 'मद्रास कैफे' में लीना मारिया पॉली आईं थी नज़र
    2013 में रिलीज 'मद्रास कैफे' में काम करने वाली लीना मारिया गलत कारणों से सुर्खियों में बनी रही हैं। उनके ऊपर कई धोखाधड़ी के केस हो चुके है। 2013 में लीना मारिया को पहली बार सुकेश के साथ अरेस्‍ट किया गया था। उन पर आरोप था कि दोनों ने मिलकर चैन्‍नै स्थित कैनरा बैंक को 19 करोड़ की धोखाधड़ी करते हुए गबन किया था। वहीं लीना पर भी एक व्‍यवसायी से 76 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का भी आरोप लग चुका है। 2017 में वो रवि पुजारा गैंग के निशाने पर आईं जब उनके ब्‍यूटी पार्लर पर शूटआउट हुआ।

    पति के धोखाधड़ी से कमाएं रुपयों पर लीना मारिया कर रही थी ऐश
    गौरतलब है कि पति तो जेल में है लेकिन लीना बाहर रहकर लोगों से ठगी गई रकम पर ऐश कर रही है। इनफोर्समेंट डायरेक्टरेट ने सुकेश के चेन्नई स्ठित बंगले में रेड की तो वहां 16 कीमती लग्‍जरी गाड़ियों के अलावा टॉप इंटरनेशनल ब्रैंड्स के महेंगे फैशनेबल कपड़े भी मिले जिनकी कीमत लाखों में थी। ईडी ने अपने इन्‍वेस्‍टीगेशन में पाया कि जालसाज सुकेश की एक्ट्रेस पत्‍नी लीना मारिया पॉल के जालसाजी से कमाए पैसों पर जमकर मौज कर रही थी। ईडी नेकरीब दो बार घंटो पूछत की जिसके बाद लीना को दिल्ली पुलिस की ईओडब्लू ने अरेस्‍ट कर लिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+