मुसेवाला की तरह मार दिए जाओगे..सलमान खान को धमकी भरे मिले लेटर पर लॉरेंस बिश्नोई से हुई पूछताछ
मुसेवाला की तरह मार दिए जाओगे..सलमान खान को धमकी भरे पत्र पर लॉरेंस बिश्नोई से हुई पूछताछ
मुंबई: 06 जून: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को एक धमकी भरा लेटर पहुंचा था जिसमें लिखा था पंजाबी सिंगर सिद्धू मुसे वाला की तरह मार दिए जाओगे। इसके बाद इस लेटर के संबंध में जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से दिल्ली पुलिस ने पूछताछ की है।

Recommended Video
बता दें सलमान खान के नाम पर मिले धमकी भरे लेटर में सलमान खान के अलावा उनके पिता सलीम खान के नाम का भी जिक्र है। जिसमें धमकी दी गई कि वे जल्द ही पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की तरह मार दिए जाएंगे। जिनकी पिछले महीने उनकी कार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।कनाडा के गैंगस्टर गोल्डी बरार ने एक फेसबुक पोस्ट में हत्या की जिम्मेदारी ली है। वहीं इस धमकी भरे लेटर के बाद सलमान खान के घर के बाहर की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है।
मुंबई के पुलिस आयुक्त संजय पांडे ने कहा हम खतरे को गंभीरता से ले रहे हैं और आवश्यक कदम उठाए हैं। अभिनेता की सुरक्षा को लेकर हम सार्वजनिक टिप्पणी नहीं कर सकते।
पुलिस के अनुसार सलीम खान को एक बेंच पर पत्र मिला, जहां वह रोजाना जॉगिंग के करने के बाद बैठते हैं। जिसमें सलमान और पिता सलीम को जान से धमकी दी गई और लिखा तेरा मुसेवाला बना देंगे सलमान खान। जिसके बाद सलीम खान र बांद्रा थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया।
बांद्रा पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक कर रही है और स्थानीय लोगों और पार्क आने वाले लोगों से पुछताछ कर रही है। इसने दो आधे अक्षर भी यूज किए - जी. बी. और एल.बी. जबकि जी.बी. इसका मतलब गोल्डी बरार हो सकता है, बाद वाला लॉरेंस बिश्नोई के संदर्भ की तरह लगता है, जो वर्तमान में विशेष सेल हिरासत में है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि चिट्ठी के पीछे बिश्नोई का हाथ है या किसी ने उनके नाम का इस्तेमाल शरारत करने के लिए किया है। लेटर में जी बी लिखा है इसलिए पुसिल ने लॉरेंस से पूछताछ की गई है।












Click it and Unblock the Notifications