'2025 में बुलाऊंगा', शादी को लेकर Elvish Yadav ने दिया बड़ा हिंट, जानिए कौन होगी दुल्हनिया?
Elvish Yadav Marriage: सोशल मीडिया सेंसेशन और बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव इन दिनों लाफ्टर शेफ्स 2 में नजर आ रहे हैं। शो में अपनी मजेदार केमिस्ट्री और हाजिरजवाबी से एल्विश दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। लेकिन इस बार उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा इशारा किया है, जिससे उनके फैंस के बीच हलचल मच गई है।
शो का एक प्रोमो क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन भारती सिंह एल्विश से उनकी गर्लफ्रेंड से मिलने की इच्छा जाहिर करती हैं। इस पर एल्विश मजाकिया अंदाज में अपनी शादी को लेकर बड़ा हिट दिया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

2025 में शादी करने जा रहे Elvish Yadav
भारती सिंह को जवाब देते हुए एल्विश यादव कहते हैं कि "2025 में शादी में बुलाऊंगा आपको।" उनके इस बयान को सुनकर वहां मौजूद सभी सितारे चौंक जाते हैं और माहौल खुशनुमा हो जाता है।
कौन हैं Elvish Yadav की गर्लफ्रेंड?
एल्विश यादव अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा से ही चुप्पी साधे रहते हैं। उन्होंने अब तक अपनी गर्लफ्रेंड का नाम पब्लिक नहीं किया है। हालांकि, लाफ्टर शेफ्स 2 में उन्होंने पहली बार यह कबूला किया कि वह रिलेशनशिप में हैं। अब उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या 2025 में वाकई उनकी शादी होने वाली है या यह सिर्फ मजाक था?
ये भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव घर लाए नए गाड़ी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश, गाड़ी में फीचर भी बेहद यूनीक
Elvish Yadav शो में मस्ती और मनोरंजन का धमाल
लाफ्टर शेफ्स 2 दर्शकों को न सिर्फ हंसी का डोज दे रहा है बल्कि खाना बनाने के कॉन्सेप्ट को भी मजेदार तरीके से पेश कर रहा है। शो में अब्दू रोजिक, रुबीना दिलैक, मन्नारा चोपड़ा, कृष्णा अभिषेक, राहुल वैद्य, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन जैसे कई सितारे हिस्सा ले रहे हैं। एल्विश की जोड़ी इस बार अब्दू रोजिक के साथ बनी है, और दोनों की दोस्ती और मस्ती फैंस को खूब पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications