अनुपम खेर ने जारी किया लता मंगेशकर का आखिरी वीडियो संदेश, भगवद्गीता के पढ़े थे श्लोक
नई दिल्ली, फरवरी 06। प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर इस दुनिया में नहीं रहीं। रविवार सुबह 8 बजे के करीब उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली और शाम को उनका पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन हो गया। लता जी के अंतिम संस्कार के साथ ही संगीत जगत के एक सुनहरे युग का अंत हो गया। आपको बता दें कि लता मंगेशकर पिछले एक महीने से कोरोना और निमोनिया से जूझ रही थीं।

अनुपम खेर ने ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
लता जी के अंतिम संस्कार के बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने एक ऑडियो जारी किया है, जिसमें लता जी की आवाज है और इसमें वो भगवद्गीता के श्लोक पढ़ रही हैं। अनुपम खेर ने कहा है कि ये लता जी का आखिरी ऑडियो संदेश था। इस ऑडियो को जारी करते हुए अनुपम खेर ने ट्विटर पर लिखा है, "'लता जी का भगवद्गीता के श्लोक को गाते हुए आखरी संदेश, 22/12/2021 की दोपहर Zoom पर आजादी का अमृत महोत्सव कमेटी की दूसरी मीटिंग में जब लता जी की बोलने की बारी आई तो फैन होने के नाते मेरा दिल किया की मैं उनकी आवाज रिकार्ड कर लूं। सुनिए... क्या बोली थीं उस दिन विश्व की महान गायिका।'
2018 में लता जी ने रिकॉर्ड किया था गायत्री मंत्र
आपको बता दें कि लता मंगेशकर पिछले साल के अंत में आजादी का अमृत महोत्सव समिति के दौरान भगवद गीता के कुछ श्लोक पढ़े थे। अनुपम खेर ने इन संदेशों को रिकॉर्ड कर लिया था। आपको बता दें कि 2018 में लता मंगेशकर ने ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी के लिए गायत्री मंत्र भी रिकॉर्ड किया था।












Click it and Unblock the Notifications