बिना मेकअप के ऐसी हुई ग्लैमरस लारा दत्ता की हालत, तस्वीर देख पहचानना हुआ मुश्किल
बॉलीवुड एक्ट्रेस लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक नो मेकअप लुक की तस्वीर शेयर की है। जो कि काफी वायरल हो रही है। तस्वीर देख एक्ट्रेस को पहचानना काफी मुश्किल है।
मुंबई, 28 अगस्त: साल 2000 में अंतररार्ष्ट्रीय स्तर पर मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वाली लारा दत्ता ने हर बार अपनी खूबसूरती से फैंस को हैरान किया है। भले ही एक्ट्रेस कोई खास फिल्मों अब नहीं नजर आ रही हैं। लेकिन एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर फैंस से जुड़े रहने के लिए अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने एक नो मेकअप लुक में लेटेस्ट फोटो शेयर की है। जिसमें उनको पहचानना मुश्किल हो रहा है।

नो मेकअप लुक ट्रेंड फॉलो करती दिखी लारा दत्ता
लारा दत्ता ने इंस्टाग्राम पर अपनी 2 तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें से एक तस्वीर में एक्ट्रेस ने अपनी नो मेकअप लुक रिवील किया है। इसके साथ ही उन्होंने मेकअप लुक में एक तस्वीर शेयर कर दोनों की तुलना की है। जिसमें एक्ट्रेस ने सादगी की ओर इशारा किया है। बता दें कि इन दिनों सोशल मीडिया पर नो मेकअप लुक का चलन चल रहा है और इसी ट्रेंड फॉलो करते हुए एक्ट्रेस ने ये तस्वीरें शेयर की हैं।
सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
इन दोनों को तस्वीरों को शेयर कर लारा दत्त ने कैप्शन पर लिखा, 'वास्तविक होना। किलर वर्कआउट करने और खुद को पूरी तरह सुखाने के बाद आज रात 7 बजे ये मैं थी। अगली तस्वीर 2 घंटे बाद की है, जब मैं सेलिब्रेशन के लिए पूरी तरह तैयार हूं। क्या फर्क पड़ता है? सिर्फ इतना ही कि हम में से कोई भी सोकर वैसा नहीं जागता है जैसा हम आमतौर पर जगमगाती हुई तस्वीरों में देखते हैं।'

एक्ट्रेस ने लिखा लंबा चौड़ा पोस्ट
लारा दत्ता ने आगे लिखा, 'हमें वास्तविक दिखाने के लिए एक छोटा सा गांव काफी है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपका वक्त कैसा गुजरा है, ये जरूरी है कि आप तैयार हों और खुद को दुनिया के सामने पेश करें।' एक्ट्रेस की इस सादगी को देख फैंस कमेंट कर उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।
फैंस ने की जमकर तारीफ
एक यूजर ने लारा दत्त की फोटो पर कमेंट कर लिखा कि, 'ये बिल्कुल सच है' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी वास्तविकता से मुझे प्यार हो गया है'। एक यूजर ने लिखा- 'शुक्रिया वास्तविक होने के लिए'। वहीं एक यूजर ने लिखा, 'इतना प्यारा संदेश देने के लिए आपका शुक्रिया'।

लारा दत्ता का वर्कफ्रंट
वहीं लारा दत्ता के वर्कफ्रंट की बात करें तो, इन दिनों एक्ट्रेस बड़े पर्दे से ज्यादा ओटीटी पर एक्टिव हैं। एक्ट्रेस ने 2020 में डिज्नी + हॉटस्टार की सीरीज हंड्रेड के साथ अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें लायंसगेट प्ले की वेब सीरीज हिकअप्स और हुकअप्स में भी देखा गया।












Click it and Unblock the Notifications