रणबीर-आलिया को लारा दत्ता ने बताया 'लवली कपल', लेकिन शादी को लेकर दिए बयान पर कही ये बात

मुंबई, 10 अगस्त। फिल्म अभिनेत्री लारा दत्ता ने जिस तरह से रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर बयान दिया था उसके बाद हर तरफ उनके बयान की चर्चा हो रही है। लेकिन रणबीर-आलिया की शादी को लेकर अपने बयान पर अब लारा दत्ता ने सफाई दी है। दरअसल लारा दत्ता ने एक इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लगता है कि रणबीर और आलिया इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। लेकिन अब अपने बयान पर सफाई देते हुए लारा दत्ता ने ट्वीट करके लिखा है कि मीडिया अपने शब्द मेरे मुंह में रख रही है।

ट्वीट कर बयान पर दी सफाई

ट्वीट कर बयान पर दी सफाई

लारा दत्ता ने एक मीडिया रिपोर्ट को शेयर करते हुए ट्वीट किया, जिसमे उन्होंने लिखा, दोनों एक्टर्स की जोड़ी बहुत ही प्यारी है। लेकिन मैं निश्चित तौर पर मैं किसी तरह की भविष्यवाणी करने वाली या फिर कोई दूर दृष्टा नहीं हूं। मीडिया को मेरे मुंह में अपने शब्द डालने बंद करने चाहिए और इस तरह की बे सिरपैर की खबर नहीं प्रकाशित करनी चाहिए। लारा दत्ता के इस ट्वीट के बाद उन तमाम अटकलों पर विराम लग गया है जिसमे दावा किया जा रहा था कि आलिया-रणबीर इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं।

क्या कहा था लारा दत्ता ने

क्या कहा था लारा दत्ता ने

टाइम्स नाऊ को दिए एक इंटरव्यू में लारा दत्ता ने कहा था कि मैं पुरानी पीढ़ि से हूं लिहाजा मुझे ये नहीं पता है कि कौन किसे डेट कर रहा है। लेकिन मैं कुछ कपल्स के बारे कुछ कह सकती हूं, लेकिन मुझे ये नहीं पता है कि है कि वो एक दूसरे को डेट कर रहे हैं या नहीं। जब रणबीर और आलिया के बारे में लारा से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दोनों इस साल के अंत तक शादी कर सकते हैं। लेकिन अब लारा ने इस पर अपनी सफाई दी है।

रणवीर ने शादी को लेकर कही थी अहम बात

रणवीर ने शादी को लेकर कही थी अहम बात

गौर करने वाली बात है कि रणबीर ने खुद पिछले साल राजीव मसंद के साथ एक इंटरव्यू में आलिया से साथ शादी को लेकर कहा था कि मैं चीजों को मिलाना नहीं चाहता हूं कि लेकिन मैं यह जरूर कहना चाहता हूं कि मैं जीवन के इस गोल को भी बहुत जल्दी टिक मार्क करना चाहता हूं। हालांकि रणबीर ने आलिया को लेकर कुछ भी स्पष्ट तौर पर नहीं कहा था।

2018 से कर रहे डेट

2018 से कर रहे डेट

बता दें कि रणबीर और आलिया भट्ट एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे हैं। वर्ष 2018 से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही एक दूसरे से शादी कर सकते हैं। रणबीर और आलिया को कई मौको पर एक साथ देखा गया है और दोनों ही एक दूसरे के साथ काफी खूबसूरत दिखते हैं। अहम बात यह है कि ना सिर्फ रणबीर और आलिया बल्कि दोनों के परिवार भी एक दूसरे के साथ अक्सर नजर आते हैं।

एक साथ बड़े पर्दे पर पहली बार रणबीर-आलिया

एक साथ बड़े पर्दे पर पहली बार रणबीर-आलिया

वहीं रणबीर और आलिया की अगली फिल्म की बात करें तो दोनों अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रम्हास्त्र में नजर आएंगे। पहली बार रणबीर और आलिया एक साथ किसी फिल्म में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी, डार्लिंग्स, आरआरआर, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी, जी ले जरा में भी नजर आएंगी। जी ले जरा में आलिया के साथ कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा भी नजर आएंगी। फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट करेंगे। लंबे समय के बाद फरहान डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं।

बेलबॉटम में नजर आएंगी लारा दत्ता

बेलबॉटम में नजर आएंगी लारा दत्ता

वहीं रणबीर कपूर ब्रम्हास्त्र के अलावा संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल एंड शमशेरा में नजर आएंगे, जिसमे उनके साथ संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे। लारा दत्ता की बात करें तो लारा अक्षय कुमार के साथ बेलबॉटम फिल्म में नजर आएंगी। लारा फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म एक स्पाई थ्रिलर है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+