Hindi Language Row: अब बोले सोनू निगम- 'हिंदी राष्ट्रभाषा नहीं है', देखें Video
नई दिल्ली, 03 मई। इस वक्त पूरे भारत में हिंदी भाषा को लेकर बहस जारी है। फिल्मी सितारे भी इस बहस का हिस्सा है क्योंकि हाल ही में हिंदी फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन के हिंदी पर किए गए एक ट्वीट ने सोशल प्लेटफार्म पर बॉलीवुड बनाम साउथ इंडस्ट्री की एक नई महाभारत शुरू कर दी है। दरअसल आम तौर पर बेहद शांत रहने वाले अजय देवगन ने एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप के टैग करते हुए कहा था कि 'हिंदी राष्ट्रभाषा थी, है और रहेगी।'
Recommended Video

सोशल मीडिया पर तूफान मच गया
दरअसल कन्नड़ एक्टर किच्चा सुदीप ने हाल ही में एक इवेंट में कहा था कि हिंदी अब राष्ट्रभाषा नहीं रही है इसलिए बॉलीवुड अब पैन इंडिया फिल्में बना रहा है। जिस पर पलटवार करते हुए अजय देवगन ने भाषा को लेकर ट्वीट किया था, जिसके बाद तो सोशल मीडिया पर तूफान मच गया और नॉर्थ vs साउथ की बहस छिड़ गई है।

'हिंदी भाषा राष्ट्र भाषा नहीं है'
इस बहस पर अब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर सोनू निगम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि 'हिंदी भाषा राष्ट्र भाषा नहीं है, जहां तक मेरी जानकारी है और जो मैंने अपने एक्सपर्ट्स से पूछा है उसके आधार पर कह रहा हूं कि संविधान में कहीं नहीं लिखा है कि हिंदी नेशनल भाषा है, हां इसमें कोई शक नहीं कि हिंदी देश में सबसे ज्यादा बोलने वाली भाषा है।'
'हर भाषा का अपना स्थान है'
'तो वहीं तमिल सबसे पुरानी भाषा है। अरे हर भाषा का अपना स्थान है, आप किसी पर कुछ थोप नहीं सकते हैं। हिंदी वाली हिंदी बोले, तमिल वाले तमिल बोले, पंजाबी लोग पंजाबी बोले, किसी को रोकना सही नहीं।'

बाहरी देशो से लड़ने के लिए क्या इंडिया का पास झमेले कम है?
हमारे यहां आधा काम अंग्रेजी में होता है तो क्या वो भाषा नहीं है लेकिन अब वो भी पराई कहां हैं?, कोर्ट का जजमेंट अंग्रेजी में होता है, फ्लाइट में एयरहोस्टेज अंग्रेजी ही बोलती है। अरे इंसान को वो भाषा बोलनी चाहिए जिसमें वो अपने आप को सहज महसूस करे।
'कुछ लोग देश के अंदर बवाल पैदा कर रहे हैं'
इसके बाद सोनू निगम ने कहा कि 'बाहरी देशो से लड़ने के लिए क्या इंडिया का पास झमेले कम है जो कुछ लोग देश के अंदर बवाल पैदा कर रहे हैं। मेरी इन लोगों से अपील है कि वो बेवजह इस बारे में बवाल पैदा ना करें, देश के पास पहले से ही कई चुनौतियां हैं।'

हिंदी को लेकर मचा बवाल
आपको बता दें कि भाषा विवाद पर कई राजनेताओं ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी और अजय देवगन को भाजपा का माउथ पीस तक कह डाला था क्योंकि होम मिनिस्टर अमित शाह ने हाल ही में कहा था कि ' अब कैबिनेट का 70 प्रतिशत काम हिंदी में होने लगा है, दूसरे शब्दों में कहे तो सरकार चलाने का माध्यम राजभाषा ही है।'
यहां देखें सोनू निगम का Video, जिसे कि Sushant Mehta ने ट्वीट किया है












Click it and Unblock the Notifications