KKR और शाहरुख खान को लेकर ललित मोदी का बड़ा दावा, आईपीएल में किया था ऐसा काम

Lalit Modi On Shah Rukh Khan: इंडियन प्रीमियर लीग का 18वां सीजन साल 2025 में शुरू होने वाला है। इस लीग को 17 साल हो चुके हैं। आईपीएल के पहले सीजन की शुरुआत साल 2008 में हुई थी और तब से लेकर अब तक इस लीग ने क्रिकेट के प्रति लोगों का नजरिया ही बदल दिया है।

आईपीएल के साथ जुड़े हैं शाहरुख खान
आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले ही टीमों की बोली लगने लगी थी और इस दौरान कई बड़े बिजनेसमैन और फिल्मी हस्तियों ने इन टीमों को खरीदने में अपनी दिलचस्पी दिखाई थी। इनमें से एक बड़ा नाम बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान का भी था।

Lalit Modi On Shah Rukh Khan

शाहरुख खान को लेकर ललित मोदी का बड़ा दावा
शाहरुख खान ने कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खरीदा था और आज तक किंग खान टीम को साथ लेकर ही चल रहे हैं। अब आईपीएल 2025 की शुरुआत होने वाली है। उससे पहले बिजनेसमैन ललित मोदी ने किंग खान को लेकर एक बड़ा दावा किया है।

'मुंबई की टीम को खरीदना चाहते थे शाहरुख खान'
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल के पहले ऑक्शन में शाहरुख खान और जूही चावला ने मिलकर कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को 570 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब जाकर ललित मोदी ने दावा किया कि आईपीएल की शुरुआत से पहले शाहरुख खान की पहली पसंद मुंबई इंडियंस थी।

'शाहरुख खान ने केकेआर की टीम को चुना था'
ललित मोदी ने बताया कि मुकेश अंबानी ने मुंबई की टीम को पहले ही खरीद लिया। इसके बाद शाहरुख ने केकेआर की टीम को चुना, जो उनके लिए दूसरी पसंद थी। आपको बता दें कि आईपीएल के पहले सीजन से लेकर अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स ने कई उतार-चढ़ाव देखे हैं।

'केकेआर की सफलता में शाहरुख खान का योगदान'
केकेआर टीम ने तीन बार आईपीएल का खिताब जीता है। साल 2012, 2014 और 2024 में केकेआर ने अपने शानदार प्रदर्शन से न केवल ट्रॉफी जीती थी बल्कि लोगों का दिल भी जीता है। आपको बता दें कि केकेआर की सफलता में शाहरुख खान का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है। आईपीएल के संस्थापक ललित मोदी ने एक पॉडकास्ट में बताया था कि शाहरुख खान की मौजूदगी ने इस आईपीएल को ग्लैमर का रुख कराया है। ललित मोदी ने पॉडकास्ट में किंग खान की जमकर तारीफ की है।

केकेआर को नए कप्तान की तलाश
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आईपीएल 2025 के ऑक्शन से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को रिलीज कर दिया है और अब टीम एक नए कप्तान की तलाश में है। इससे पहले केकेआर ने अपने कुछ बड़े खिलाड़ियों जैसे रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती को बरकरार रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+