रिलीज के बाद मोहनलाल की L2: Empuraan पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची, जानिए आखिर क्या है विवाद?
L2: Empuraan Controversy: मोहनलाल और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म L2: एंपुरान 27 मार्च को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म के रिलीज होते ही ये विवादों में घिर गई। दरअसल, फिल्म में साल 2002 में गुजरात दंगो का जिक्र किया गया है। कुछ सीन भी दंगों के ऊपर हैं। तभी से इसका विरोध होना शुरू हो गया। RSS ने इस फिल्म को हिंदू विरोधी भी बताया है।
विरोध को बढ़ता देख सेंसर बोर्ड ने फिल्म में बदलाव करने के सुझाव दिए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की माने तो मोहनलाल की फिल्म को सेंसर बोर्ड ने 17 बदलाव के सुझाव दिए हैं।

रिपोर्ट की माने तो विरोध को देखते हुए सेंसर बोर्ड के केरल ऑफिस में फिल्म को दोबारा देखा गया। जिन 17 सीन में बदलाव के सुझाव बोर्ड ने दिए हैं वो गुजरात दंगों और महिलाओं पर अत्याचारों को दिखाने वाले सीन से जुड़े हुए हैं।
इन मेजर हिस्सों में होगा बदलाव
गुजरात दंगे वाले सीन में बदलाव किए जाएंगे।
महिलाओं के खिलाफ होते अत्याचार जिन सीन में दिखाए गए हैं वो हटाए जाएंगे।
कई डायलॉग्स में बदलाव होंगे।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के जिक्र वाले डायलॉग्स म्यूट किए जाएंगे।
फिल्म के विलेन बजरंगी के नाम में बदलाव होगा।
रिपोर्ट्स की माने तो सेंसर बोर्ड के सुझाव को L2: एंपुरान के प्रोड्यूसर गोकुलम गोपालम और डायरेक्टर पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी मान लिए हैं। दोनों का मानना है कि अगर फिल्म के किसी सीन से लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है तो बदलाव करने में कोई भी अपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसलिए उन्होंने भी सेंसर बोर्ड के आदेश को मान लिया है। सोमवार तक इन बदलावों को पूरा करने का समय भी दिया है। इसके बाद फिल्म को सेंसर बोर्ड दोबारा देखेगा और फिर बुधवार को रिलीज होगी। इसकी पुष्टि खुद मेकर्स ने की है। बता दें, ये फिल्म लुसिफर का सीक्वल है। जिसे पृथ्वीराज सुकुमारन ने डायेरक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications