kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में इस स्टाइलिश एक्ट्रेस की एंट्री, एक्टिंग और खूबसूरती दोनों में हैं बेजोड़
kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी के सबसे लोकप्रिय और सुपरहिट सीरियल में से एक क्यूंकि सास भी कभी बहू थी एक बार फिर वापसी के लिए तैयार है। फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इस सीजन में कई नए स्टार्स भी शामिल होने वाले हैं। कुछ पुराने चेहरे जैसे कि तुलसी, दक्षा, करन, गौतम भी नजर आएंगे। चर्चा है कि इस सीजन में टीवी की सबसे ग्लैमरस एक्ट्रेस में शुमार जेनिफर विंगेट भी खास रोल में नजर आने वाली हैं। उन्होंने अब तक इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है कि उनका रोल काफी अलग होगा।
अपनी दमदार एक्टिंग और हर किरदार में जान डाल देने वाली अदाकारी के लिए मशहूर जेनिफर विंगेट से जब इस बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। उन्होंने शो में शामिल होने पर न तो हामी भरी और न ही इनकार किया। एबीपी नेटवर्क की रिपोर्ट के मुताबिक, उनका रोल काफी दमदार रहने वाला है, लेकिन एक्ट्रेस कैमियो रोल में ही नजर आएंगी। रोल काफी लंबा नहीं होगा, क्योंकि जेनिफर कई और प्रोजेक्ट में बिजी हैं।

kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 में कई नए चेहरों की एंट्री
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बरखा बिष्ट शो में तुलसी की सौतन मंदिरा की भूमिका में नजर आएंगी। स्मृति ईरानी इस सीरियल के साथ करीब डेढ़ दशक बाद टीवी की दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस शो में तुलसी की भूमिका कर वह घर-घर में लोकप्रिय हुई थीं। साल 2014 से लगातार 10 साल केंद्र में मंत्री भी रहीं। अब एक बार फिर वह एक्टिंग की दुनिया में वापसी कर रही हैं। शो के रीबूट वर्जन को आज के समय की जरूरतों के मुताबिक चेंज किया गया है। इसमें नई पीढ़ी के टकराव को भी दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन की जल्द होगी शुरुआत, एकता कपूर ने इसपर खुलकर की बात
Jennifer Winget नजर आ सकती हैं कैमियो रोल में
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर विंगेट का किरदार काफी ग्लैमरस होगा, लेकिन यह कुछ ही एपिसोड के लिए होगा। जेनिफर टीवी इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा टाइम से एक्टिव हैं। उन्होंने कसौटी जिंदगी की, दिल मिल गए, सरस्वतीचंद्र, बेहद जैसे सुपरहिट सीरियल में काम किया है। जेनिफर टीवी के साथ वेब सीरीज भी कर रही हैं। उन्होंने कोड एम, रायसिंहानिया वर्सेज रायसिंहानिया जैसी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जेनिफर को कई अवॉर्ड भी मिले हैं।
जेनिफर विंगेट एक्टिंग के साथ ही अपने ग्लैमरस लुक के लिए भी जानी जाती हैं। सोशल मीडिया पर उनके फोलोअर्स की संख्या कई मिलियन में है। वह इस वक्त टीवी की सबसे महंगी एक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। उन्होंने एक्टर करन सिंह ग्रोवर से शादी की थी, लेकिन दो साल में ही रिश्ता टूट गया।
यह भी पढ़ें: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी कर रही वापसी, फर्स्ट लुक सामने आते ही दिया ये रिएक्शन












Click it and Unblock the Notifications