'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में स्मृति ईरानी कर रही वापसी, फर्स्‍ट लुक सामने आते ही दिया ये रिएक्‍शन

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी की एक्टिंग की दुनिया में जल्‍द वापसी होने वाली है। टीवी के इतिहास का सबसे हिट शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर वापस आ रहा है। इस शो से लंबे समय बाद अभिनेत्री स्मृति ईरानी भी वापसी कर रही हैं।

स्मृति ईरानी एक लंबे अंतराल के बाद अपने लोकप्रिय शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के सीजन 2 में टीवी स्‍क्रीन पर नजर आएंगी। स्‍मृति ईरानी का नया लुक सामने आ गया है। जिसके बाद प्रशंसक नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं। वे यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर इस नए सीजन में सीरियल की कहानी क्या होने वाली है।आइए जानते हैं क्‍योंकि सास भी कभी बहू सीरियल कब शुरू हो रहा है और स्‍मृति ईरानी ने क्‍या प्रतिक्रिया दी है?

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi

कब शुरू होगा 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया सीजन?

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का नया सीजन स्टार प्लस पर अपने पुराने समय यानी रात 10.30 बजे प्रसारित हुआ करेगा। शो का नया प्रोमो स्मृति ईरानी और अमर उपाध्याय पहले ही मुंबई के एक स्टूडियो में शूट कर चुके हैं, जिसे जल्द ही स्टार प्लस पर भी रिलीज किया जाएगा। पहले यह शो 3 जुलाई से टीवी पर शुरू किया जाना था, मगर अब इसकी रिलीज डेट को थोड़ा और आगे बढ़ा दिया गया है।'

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में वापसी पर स्मृति ईरानी ने किया रिएक्ट

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में वापसी को लेकर दिग्गज एक्ट्रेस और भाजपा नेता ने अपनी फीलिंग्स शेयर करते हुए बताया कि इस सीरियल ने उनकी जिंदगी में बहुत अहम भूमिका अदा की है। एबीपी को दिए इंटरव्‍यू में स्मृति ईरानी ने कहा, 'कुछ सफर पूरी तरह से एक सर्कल में आते हैं, पुरानी यादों के लिए नहीं, बल्कि किसी मकसद के लिए। क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वापसी करना सिर्फ एक किरदार में वापस जाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी की तरफ वापसी है जिसने भारतीय टेलीविजन को फिर से परिभाषित किया और मेरी जिंदगी को नया आकार दिया।'

'मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया'

स्मृति ईरानी ने आगे कहा, 'इसने (शो ने) मुझे कमर्शियल सक्सेस से कहीं ज्यादा दिया। इसने मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया, एक पीढ़ी के इमोशनल ताने-बाने में जगह दी। तब से 25 सालों में, मैंने दो पावरफुल प्लेटफॉर्म- मीडिया और पब्लिक पर काम किया है। जिनमें से हर एक का अपना इंफ्लुएंस है, हर एक के लिए अलग तरह की कमिटमेंट की जरूरत होती है। आज मैं एक ऐसे चौराहे पर खड़ी हूं जहां एक्सपीरियंस इमोशन से मिलता है और क्रिएटिविटी मजबूत विश्वास से मिलती है।'

'विरासत का सम्मान करना चाहती हूं'

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अपनी वापसी पर स्मृति ईरानी ने कहा , 'मैं सिर्फ एक एक्टर के तौर पर नहीं, बल्कि एक ऐसे इंसान के रूप में वापस आई हूं जो कहानी कहने की पावर में बदलाव लाने, कल्चर की हिफाजत करने और हमदर्दी पैदा करने में भरोसा करती है। इस अगले चैप्टर में योगदान देकर, मैं क्योंकि सास भी कभी बहू की विरासत का सम्मान करना चाहती हूं और एक ऐसे फ्यूचर को आकार देने में मदद करना चाहती हूं जहां भारत के क्रिएटिव इंडस्ट्री को न सिर्फ सम्मानित किया जाए, बल्कि उन्हें असल में मजबूत बनाया जाए।'

2000 को प्रसारित हुआ था क्‍योंकि सास भी बहू थी

बता दें कि 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का पहला एपिसोड 3 जुलाई 2000 को प्रसारित हुआ था, जो साल 2008 तक चला था। इस शो की लोकप्रियता घर-घर में बहुत ज्यादा थी। यह शो इतना लोकप्रिय हो गया कि इसके किरदारों को आज भी दर्शक उतना ही प्यार देते हैं जैसा उस वक्त देते थे। अब प्रशंसकों को इसके नए सीजन का बेसब्री से इंतजार है, जो उम्मीद है जल्द रिलीज किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+