'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के नए सीजन की जल्द होगी शुरुआत, एकता कपूर ने इसपर खुलकर की बात
एकता कपूर आज भारतीय मनोरंजन की दुनिया में सबसे दमदार नामों में गिनी जाती हैं। पिछले तीस सालों में उन्होंने टीवी, ओटीटी और फिल्मों में ऐसा कंटेंट दिया है जो ना सिर्फ हिट रहा, बल्कि लोगों के दिलों को भी छू गया। एकता अब सिर्फ प्रोड्यूसर नहीं, बल्कि एक ऐसा नाम बन गई हैं जो नए ट्रेंड्स की पहचान बन चुका है।
बालाजी टेलीफिल्म्स की मास्टरमाइंड और क्रिएटिव सोच की ताकत एकता कपूर ने भारतीय दर्शकों को ऐसे अनगिनत यादगार शोज़ दिए हैं, जिन्होंने एक पूरा दौर गढ़ा। उन्हीं में से एक था क्योंकि सास भी कभी बहू थी, जो आज से 25 साल पहले शुरू हुआ था और जिसने भारतीय टेलीविजन की परिभाषा ही बदल दी थी। अब जब यह शो एक नए सीज़न के साथ लौटने जा रहा है, एकता ने खुद साझा किया कि उन्होंने इतने सालों बाद इसे फिर से लाने के बारे में क्यों सोचा - ताकि नई पीढ़ी भी उसी जादू से जुड़ सके।

एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर "Why Kyunki, Why Now?" यानी "क्यों 'क्योंकि' अब?" का जवाब देते हुए कहा, "जब 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' के 25 साल पूरे होने वाले थे और इसे फिर से लॉन्च करने का आइडिया सामने आया, तो मेरा पहला रिएक्शन था, नहीं। मैं उस नॉस्टेल्जिया (पुरानी यादों) को क्यों छेड़ूंगी? आप कभी भी नॉस्टेल्जिया से मुकाबला नहीं कर सकते। वो हमेशा सबसे ऊपर रहता है। जैसे मैं अपने बचपन को याद करती हूं और असल में वो जैसा था, वो कभी एक जैसा नहीं हो सकता।"
उन्होंने आगे कहा, "साथ ही, टेलीविजन की दुनिया अब बहुत बदल चुकी है। पहले सिर्फ 9 शहरों पर निर्भर इंडस्ट्री अब अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर बंटी हुई ऑडियंस के बीच फैल चुकी है। क्या ये 'क्योंकि' की उस विरासत को हिला देगा? वो ऐतिहासिक TRP जो न पहले किसी शो को मिली थी, न बाद में? लेकिन क्या वाकई यही उस शो की असली विरासत थी? क्या वो सिर्फ एक हाई नंबर वाला शो था?"
एकता ने आगे कहा, "एक अंतरराष्ट्रीय संस्था द्वारा की गई रिसर्च में यह सामने आया था कि इस शो ने भारतीय घरों की महिलाओं को आवाज़ दी। साल 2000 से 2005 के बीच पहली बार ऐसा हुआ कि महिलाएं परिवार की बातचीत का हिस्सा बनने लगीं और इसका बड़ा असर भारतीय टेलीविजन, खासकर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' और 'कहानी घर घर की' जैसे शोज़ की वजह से हुआ। 'क्योंकि' एक ग्लोबल एम्बेसडर बन गया, जिसने भारत की कहानी कहने की परंपरा को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। ये सिर्फ एक डेली सोप नहीं था बल्कि इसने घरेलू शोषण, वैवाहिक शोषण, उम्र को लेकर ताने, और इच्छामृत्यु जैसे मुद्दों को भारतीय घरों के डाइनिंग टेबल तक लाकर चर्चा का विषय बना दिया। यही थी उस कहानी की असली विरासत।"
एकता कपूर ने आगे कहा, "साथियों से बातचीत के दौरान, शो का अचानक खत्म हो जाना हमारे ज़ेहन में हमेशा बना रहा। ऐसा लग रहा था जैसे कुछ अधूरा रह गया हो। तो जब केविन वाज़, उनकी टीम, नेटवर्क हेड्स और बालाजी की टीम के साथ इस पर चर्चा शुरू हुई, तब मैंने सोचा क्या हम 'क्योंकि' को आज की स्टोरीटेलिंग से दूर रख सकते हैं और एक बार फिर उन मुद्दों पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं जिन्हें कभी टीवी ने साहस के साथ उठाया था? क्या हम इसे फिर से टीआरपी की दौड़ से अलग रखकर सिर्फ असरदार कहानियों पर आधारित बना सकते हैं? क्या हम एक बार फिर उस शक्ति को वापस ला सकते हैं जो लाखों लोगों तक पहुंच कर सोच और नजरिया बदल सकती है?"
उन्होंने आगे कहा, "क्या हम पैरेंटिंग पर बात कर सकते हैं? इस बात पर कि परवाह और कंट्रोल के बीच संतुलन कैसे बनाया जाए? क्या हम उन मुद्दों पर बात कर सकते हैं जिनसे हम आज भी कतराते हैं? क्या हम भारत के सबसे पसंदीदा और सबसे गहरे जुड़ाव वाले प्लेटफॉर्म, टेलीविज़न, का इस्तेमाल ऐसी कहानी कहने के लिए कर सकते हैं जो लोगों से जुड़े और शायद उतना ही सिखाए जितना मनोरंजन दे? क्या हम वो समय वापस ला सकते हैं जब पूरा परिवार डिनर टेबल पर बैठकर बातें किया करता था? जब मैंने खुद से ये सवाल किया, तो जवाब भी खुद-ब-खुद मिल गया एक मुस्कान के साथ।"
उन्होंने कहा, "मैंने कहा चलो करते हैं ये! एक ऐसा शो बनाते हैं जो जरूरी सवाल उठाने से डरे नहीं, जो बातचीत की शुरुआत करे, और जो आज के दिखावे से भरे दौर में अपनी एक अलग पहचान बनाए। 'क्योंकि' लौट रहा है लिमिटेड एपिसोड्स के साथ, 25 साल पूरे होने का जश्न मनाने, लोगों को सोचने पर मजबूर करने, मनोरंजन देने,
और सबसे जरूरी - प्रेरणा देने के इरादे से।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications