KWK:करण बोले- आलिया के पास सुहागरात के लिए टाइम नहीं, कैटरीना कैफ ने कहा- 'सुहागरात नहीं तो...'
KWK:करण बोले- आलिया के पास सुहागरात के लिए टाइम नहीं, कैटरीना कैफ ने कहा- 'सुहागरात नहीं तो...'
मुंबई, 05 सितंबर: कॉफी विद करण सीजन 7 खूब पॉपुलर हो रहा है। इसकी वजह है कि करण जौहर के सामने कॉफी काउज पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक एक्टर और एक्ट्रेस नजर आ रहे हैं। जो अपनी प्रोफेशलन और पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करके फैंस को हैरान कर रहे हैं। वहीं अब कॉफी विथ करण शो के लेटेस्ट अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो आउट हुआ है जिसमें कैटरीना कैफ अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की एक्ट्रेस पत्नी आलिया भट्ट की सुहागरात को लेकर पूछे गए सवाल चुटीली प्रतिक्रिया देती नजर आई।

कैटरीना कैफ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी
दरअसल, विक्की कौशल से शादी के बाद पहला ऐसा मौका है जब कैटरीना कैफ किसी शो में पहुंची। कॉफी विद करण 7 के अपकमिंग एपिसोड में कैटरीना कैफ सिद्धांत चतुर्वेदी और ईशान खट्टर के साथ नजर आएंगी। नए प्रोमो में करण जौहर के सवाल पर अभिनेत्री जवाब देती नजर आ रही हैं।

आलिया भट्ट की सुहागरात समस्या का समाधान पूछते नजर आए करण
कॉफ़ी विद करण 7 के नए प्रोमो में सोफे पर बैठी कैटरीना कैफ से करण जौहर को आलिया भट्ट की सुहागरात समस्या का समाधान पूछते नजर आए। करण जौहर ने कहा आलिया भट्ट के पास सुहागरात के लिए समय नहीं।

आलिया ने खुद शो में आकर बोली थी ये बात
करण जौहर ने इसलिए कहा क्योंकि कॉफी विद करण के एक शो में गेस्ट बनकर आई आलिया भट्ट ने शेयर किया था कि शादी के दिन कपल्स इतने थके हुए हैं कि उनके लिए सुहागरात का समय नही था।

कैटरीना कैफ ने चुलीले अंदाज में एक बेहतर समाधान बताया
करण ने जब कैटरीना कैफ के साथ आलिय भट्ट के लिए सुहागरात की अवधारणा को एक मिथक के रूप में खारिज करने के बारे में साझा किया तो कैटरीना कैफ ने चुलीले अंदाज में एक बेहतर समाधान शेयर किया।

कैटरीना कैफ बोली - सुहागरात होना जरूरी नहीं...
कैटरीना ने कहा "यह हमेशा सुहागरात होना जरूरी नहीं है। यह एक सुहाग दिन भी हो सकता है, " कैटरीना का ये जवाब सुनकर करण जौहर ने कहा ये बात मुझे बहुत पसंद आई।
8 सितंबर को स्ट्रीम होगा ये शो
कॉफी विद करण सीजन 7 के दसवें एपिसोड में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धार्थ चतुर्वेदी नजर आएंगे। यह एपिसोड 8 सितंबर को सुबह 12 बजे Disney+ Hotstar पर स्ट्रीम होगा












Click it and Unblock the Notifications