पति से हुईं अलग तो मिली नफरत, किसने दी धमकी? कुशा कापिला का चौंकाने वाला खुलासा
कुशा कापिला इन दिनों अपनी दो फिल्मों सुखी और थैंक यू फॉर कमिंग की सक्सेस का आनंद ले रही हैं। फिल्मों के रिलीज होने से पहले कुशा अपनी निजी जिंदगी को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में थी। एक्ट्रेस ने अपने एक्स हसबैंड जोरावर सिंह अहलूवालिया से अलग होने की घोषणा की थी। इंस्टाग्राम के जरिये कपल ने अपने अलग होने की जानकारी फैंस को दी। इसके बाद से कुशा लगातार आलोचना ही झेल रही हैं। अब कुशा ने इन सभी चीजों को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
पति से अलग होने की घोषणा के बाद कुशा अकसर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं और ट्रोलिंग का सामना करती है। अब कुशा ने खुलासा किया है कि इस खबर को सार्वजनिक रूप से बताने के लिए कुशा को धमकाया गया था।

कुशा कापिला को किसने धमकाया?
इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में कुशा कापिला ने बताया कि अपने तलाक की खबर को शेयर करने के लिए उन्हें बहुत धमकाया गया था। हालांकि, उन्हें खुशी है कि उन्होंने अपनी शर्तों पर ये किया। उनसे जब ये सवाल पूछा गया कि सेपरेशन करने वाली कीचड़ उछालने जैसी पोस्ट का सामना कैसे किया तो कुशा ने जवाब दिया कि मैं एक दिन का पूरा वक्त रोने और बुरा महसूस करने को देती हूं।
ईमानदारी से कहूं तो मुझे बहुत सारी पर्सनल खबरें शेयर करने के लिए धमकाया गया था। यहां बहुत कुछ करने को है। ये पहली बार है कि मैं इसे शेयर कर रही हूं। मुझे खुशी है कि मैंने अपनी शर्तों पर ये सब शेयर किया। मैं नहीं चाहती थी कि मेरी शर्तों के बिना कोई ये सब खबरें शेयर करे और अपनी तरह से इसे तोड़ मरोड़कर पेश करे।












Click it and Unblock the Notifications