'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हुए कृष्णा अभिषेक उर्फ सपना, जानें क्या है वजह

टीवी के मशहूर 'द कपिल शर्मा शो' से बाहर हो सकते हैं कृष्णा अभिषेक। भारती सिंह भी शो में रेगुलर नहीं आएंगी। शो में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं।

मुंबई, 22 अगस्तः टीवी का मशहूर कॉमेडी रिएलिटी शो 'द कपिल शर्मा शो' फिलहाल प्रसारित नहीं हो रहा है लेकिन लोग बेसब्री से इसके दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनकी पूरी टीम पिछले कुछ महीनों से यूएस के दौरे पर थी। वह लोग यूएस के कई देशों में लाइव शो कर रहे थे। हालांकि अब सभी लोग वापिस इंडिया लौट आए हैं और शो को दोबारा शुरू करने की तैयारी की जा रही है। गत रविवार को ही खुद कपिल शर्मा ने अपनी नई फोटो शेयर कर अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए बताया था कि शो का नया सीजन दोबारा शुरू होने वाला है।

नए सीजन में दिखेगा कपिल का नया लुक

वहीं कपिल शर्मा ने अपना नया लुक भी फैंस के लिए शेयर किया था जिसे देखकर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी लोग उनकी जमकर तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कपिल शर्मा ने लिखा था- नया सीजन, नया लुक...द कपिल शर्मा शो जल्द आ रहा है। लेकिन क्या आपको पता है कि कपिल शर्मा शो में अब कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आएंगे। दर्शकों को बता दें कि शो की सफल किरदार 'सपना' अब नए सीजन में दिखाई नहीं देंगी।

Recommended Video

    Kapil Sharma Show: नए लुक में नजर आए Kapil Sharma, फैंस हुए हैरान | वनइंडिया हिंदी |*Entertainment
    कृष्णा नहीं आएंगे नजर

    कृष्णा नहीं आएंगे नजर

    पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार कपिल शर्मा शो के नए सीजन में कृष्णा अभिषेक नजर नहीं आने वाले हैं। खबर है कि शो के इस सीजन में मेकर्स ने काफी बदलाव किए हैं। शो में आपको कई नए कलाकार दिखाई देंगे। वहीं कृष्णा शो से बाहर होंगे। हालांकि इसके बारे में अभी तक कृष्णा या फिर शो के मेकेर्स ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। अभी तक शो के प्रीमियर डेट की अनाउंसमेंट भी नहीं की गई है।

    भारती सिंह भी हो सकती हैं बाहर

    भारती सिंह भी हो सकती हैं बाहर

    इससे पहले खबर आई थी कि भारती सिंह भी शो से बाहर हो सकती हैं । वहीं इस बारे में भारती ने कहा था- मैं ब्रेक पर हूं और रिएलिटी शो 'सा रे गा मा पा' भी होस्ट कर रही हूं। ऐसे में सब कुछ एकसाथ मैनेज करना मुश्किल लग रहा है।

    रेगुलर नहीं दिखेंगी भारती सिंह

    रेगुलर नहीं दिखेंगी भारती सिंह

    हालांकि भारती सिंह ने कहा था कि वह पूरी तरह से कपिल शर्मा शो नहीं छोड़ रही हैं लेकिन वह रेगुलर नजर नहीं आ सकेंगी। भारती ने कहा- मैं दिखूंगी, लेकिन बीच-बीच में क्योंकि मेरा अब बेबी भी है और इसके अलावा कुछ और शोज और इवेंट्स भी मैं कर रही हूं।

    नए लोग होंगे शो में शामिल

    नए लोग होंगे शो में शामिल

    जानकारी के अनुसार कपिल शर्मा शो की टीम के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट के जरिए बताया गया था कि अगर किसी में कॉमेडी का टैलेंट है और वह कपिल शर्मा के साथ काम करना चाहता है तो अपनी परफॉर्मेंस का वीडियो भेजें। परफॉरमेंस का वीडियो पसंद आने पर उन्हें शो में शामिल किया जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+