KRK ने बताया क्यों साउथ की राधे श्याम का रिव्यू किया, कश्मीर फाइल्स और झुंड का नहीं
मुंबई, 12 मार्च: फिल्म क्रिटिक कहने वाले और कुछ फिल्मों में अभिनय भी कर चुके कमाल रासिद खान (केआरके) नई फिल्म के रिलीज होने पर उसका रिव्यू करते हैं। केआरके काफी दिलचस्प अंदाज में फिल्मों का रिव्यू करते हैं, जिसमें वो अक्सर ही फिल्मों की बखिया उधेड़ते हैं तो कई बार तारीफ भी करते हैं। हाल में आई द कश्मीर फाइल्स और झुंड का रिव्यू उन्होंने नहीं किया है, जिसकी एक खास वजह है।

क्यों छोड़ दी झुंड
केआरके ने हाल ही में प्रभास की राधे श्याम का रिव्यू किया था और इसकी तारीफ भी की थी। वहीं द कश्मीर फाइल्स और झुंड का रिव्यू उन्होंने नहीं किया। इस पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर उनको टैग करते हुए उनसे पूछा है कि साउथ इंडस्ट्री की फिल्म को आप रिव्यू कर रहे हैं और अमिताभ बच्चन की झुंड को छोड़ दे रहे हैं , ऐसा क्यों?

केआरके ने बताई ये वजह
अपने ट्वीट में केआरके ने झुंड और कश्मीर फाइल्स को ना देखने की वजह बताई है। कश्मीर पर बनी द कश्मीर फाइल्स को लेकर केआरके ने लिखा कि मैं यूएई में हूं और आप सभी को बता दूं कि ये फिल्म यूएई में रिलीज नहीं हुई है। इसलिए मैंने ये मूवी नहीं देखी है और ना ही रिव्यू किया। दूसरे ट्वीट में केआरके ने लिखा, मैंने झुंड, तड़प और कई फिल्मों का रिव्यू नहीं किया है। मैं सभी फिल्मों के रिव्यू नहीं कर पाता हूं, मैं साल में 25-30 फिल्मों का ही रिव्यू कर सकता हूं।

राधे श्याम की तारीफ की
कमाल आर खान ने अपने रिव्यू में हालिया रिलीज प्रभास और पूजा हेगड़े की फिल्म 'राधे श्याम' की जमकर तारीफ की है। केआरके ने फिल्म को लेकर कहा, राधे श्याम का फर्स्ट हॉफ शानदार है, डायरेक्टर ने अच्छा काम किया है। पूजा हेगड़े और प्रभास ने शानदार काम किया है। हालांकि सेकेंड हॉफ, फर्स्ट हॉफ जितना बेहतर नहीं है, फिर भी राधे श्याम एक अच्छी फिल्म है।












Click it and Unblock the Notifications