सलमान को सांप के काटने पर इस एक्टर का बयान- सांप ने काम तो ठीक किया लेकिन...

मुंबई, 28 दिसंबर: इस हफ्ते 26 दिसंबर को सलमान खान को सांप ने कांट लिया था। सलमान के जन्मदिन से एक दिन पहले सांप ने उनको काटा था। फार्म हाउस पर सलमान को सांप के काटने की खबर से ना सिर्फ एक्टर के फैंस बल्कि फिल्मी दुनिया के लोग भी चिंतित हो गए थे। जब सलमान को अस्पताल से छुट्टी मिली और उन्होंने अपनी तबीयत के बारे में बताया तो सभी ने राहत की सांस ली। वहीं कमाल आर खान इससे खुश हैं कि सलमान को सांप ने काटा।

सांप ने काम तो ठीक किया

सांप ने काम तो ठीक किया

खुद को फिल्म क्रिटिक कहने वाले और कुछ फिल्मों में एक्टिंग भी कर चुके कमाल राशिद खान (केआरके) ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है- सांप ने काम तो ठीक किया था लेकिन बेचारा खुद ही मर गया। क्योंकि सामने वाले में जहर ही इतना ज्यादा है। केआरके ने इस ट्वीट में सलमान का नाम तो नहीं लिया है लेकिन साफ है कि वो सलमान खान को ही कह रहे हैं।

सलमान को फार्म हाउस पर काटा सांप ने

सलमान को फार्म हाउस पर काटा सांप ने

अभिनेता सलमान खान को 26 दिसंबर को सांप ने काट लिया था। सलमान अपने फार्म हाउस पर थे, यहीं एक सांप को कमरे से निकालने की कोशिश में उनके हाथ पर सांप ने काट लिया। इसके बाद सलमान को अस्पताल ले जाया गया। जहां पता चला कि सांप जहरीला नहीं था। करीब छह घंटे अस्पताल में रखने के बाद सलमान को छुट्टी दे दी गई।

राधे के समय भी चर्चा में रहे थे केआरके

राधे के समय भी चर्चा में रहे थे केआरके

सलमान खान की फिल्म राधे के रिलीज होने के बाद भी केआरके अपने ट्वीट्स की वजह से चर्चा में आए थे। उन्होंने सलमान खान की फिल्म 'राधे' के साथ किया था। इसमें उन्होंने कई खराब शब्द का इस्तेमाल किया था जिसके बाद सलमान खान भी भड़क गए थे। सलमान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का केस तक कर दिया था। केआरके ने बाद में इस मामले पर सलमान खान से माफी मांगते हुए अपने वीडियो डिलीट कर दिए थे। जिसके बाद मामला खत्म हुआ था।

कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं सलमान

कई फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं सलमान

सलमान खान की कुछ समय पहले अपने जीजा आयुष शर्मा के साथ फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' में नजर आए हैं। इन दिनों वह टाइगर सीरीज की अपनी अगली फिल्म 'टाइगर 3' में काम कर रहे हैं। इसके अलावा वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी सलमान एक छोटे रोल में नजर आएंगे। सलमान खान ने 'बजरंगी भाईजान' के सीक्वल की भी ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+