'नहीं चाहते कि वे सुशांत सिंह राजपूत की तरह...', KRK के बेटे ने पिता की जान बचाने को इन हस्तियों से मांगी मदद
फिल्म अभिनेता और आलोचक कमाल राशिद कुमार (केआरके ) को आज यानी 8 सितंबर को जमानत मिल गई। वे मुंबई के ठाणे जेल से बाहर आ गए। इसके बाद कमाल राशिद के बेटे फैजल कमाल ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है।
मुंबई, 8 सितंबर: फिल्म अभिनेता और आलोचक कमाल राशिद कुमार (केआरके ) को आज यानी 8 सितंबर को जमानत मिल गई। वे मुंबई के ठाणे जेल से बाहर आ गए। इसके बाद कमाल राशिद के बेटे फैजल कमाल ने उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा कि कुछ लोग मेरे पिता को मारने के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। उन्होंने अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस से अपने पिता की जान बचाने के लिए मदद मांगी है।

केआरके के बेटे का ट्वीट वायरल
फैजल ने लिखा कि मैं केआरके का बेटा फैसल कमाल हूं। मुंबई में मेरे पिता को मारने के लिए कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे हैं। मैं 23 साल का हूं और लंदन में रह रहा हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपने पिता की मदद कैसे करूं। मैं अभिषेक बच्चन, अभिनेता रितेश देशमुख और देवेंद्र फडणवीस से मेरे पिता की जान बचाने के लिए अनुरोध करता हूं।

'हम उनके बिना नहीं रह सकते'
दूसरे ट्वीट में उन्होंने लोगों से भी अपने पिता की जान बचाने के लिए मदद मांगी है। लिखा कि मेरे पिता मेरी जान है। हम नहीं चाहते कि वे सुशांत सिंह राजपूत की तरह मरे। मैं और मेरी बहन उनके बिना मर जाएंगे। केआरके को 29 अगस्त को इरफान और ऋषि कपूर के बारे में विवादास्पद ट्वीट्स के मामले में गिरफ्तार किया था।

आज मिली जमानत
चार दिन बाद उन्हें फिर से 3 सितंबर को गिरफ्तार कर लिया गया। दूसरी बार 2021 में फिटनेस ट्रेनर के खिलाफ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तारी हुई थी। केआरके को 4 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया था। 8 सितंबर को जमानत मिलने के बाद वे जेल से बाहर आए।

क्या बोले बोरीवली मजिस्ट्रेट
बोरीवली मजिस्ट्रेट ने उन्हें जमानत देते हुए कहा मैंने सोच-समझकर विचार किया है। आरोपित द्वारा कथित ट्वीट के आधार पर दर्ज अपराध साल 2020 का है। हालिया समय में किसी बड़े अपराध के लिए अधिकतम सजा है, जिसे सात साल तक बढ़ाया जा सकता है। इसलिए हम इस तरह के मामलों में जमानत देने की हालिया प्रवृत्ति को देखते हुए आरोपी को कुछ शर्तों पर जमानत देते हैं।

इस वजह से सुर्खियों में रहते हैं केआरके
केआरके अक्सर बॉलीवुड पर आए दिन बेबाकी से अपना बयान देते रहते हैं। इसके चलते वे सुर्खियों में रहते हैं। उन्होंने कई हिंदी और भोजपुरी फिल्मों में काम किया है। वह बिग बॉस 3 का भी हिस्सा थे।
यह भी पढ़ें- MBBS डॉक्टर ने चाय वाले के साथ की शादी, शेयर की खूबसूरत Love Story, लोगों का दिल जीत रहा VIDEO












Click it and Unblock the Notifications