MBBS डॉक्टर ने चाय वाले के साथ की शादी, शेयर की अपनी खूबसूरत Love Story, लोगों का दिल जीत रहा VIDEO
एक एमबीबीएस डॉक्टर का एक सफाई वाले पर दिल आ गया। मुश्किलें बहुत आईं, लेकिन आखिर में मोहब्बत मुकम्मल हुई। जानिए कैसे हुआ दोनों में प्रेम और कैसे मुश्किलों से लड़े।
नई दिल्ली, 08 सितंबर: सचमुच बेहद खूबसूरत होता है। सच्ची मोहब्बत सबको नसीब नहीं होती है। यह नसीब वालों को ही मोहब्बत मिलती है। मोहब्बत की कई प्रेरक कहानियां आपने सुनी होंगी। लेकिन ये कहानी बिल्कुल हट कर है। जिसे जानकर आप भी दिल थाम लेंगे। मोहब्बत की यह कहानी पाकिस्तान की है। जहां एक एमबीबीएस डॉक्टर का एक सफाई वाले पर दिल आ गया। मुश्किलें बहुत आईं, लेकिन आखिर में मोहब्बत मुकम्मल हुई। जानिए कैसे हुआ दोनों में प्रेम और कैसे मुश्किलों से लड़े।

दिल जीत रहा यह वीडियो
दुनियाभर में यह प्रेम कहानी लोगों का दिल जीत रही है। पाकिस्तानी कपल ने एक वीडियो भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कैसे उन दोनों की मुलाकात हुई, कैसे प्यार हुआ और कैसे शादी हुई। इस वीडियो को काफी लोग देख रहे हैं। खूबसूरत वीडियो ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया है।

हाउसकीपर को किया प्रपोज
एमबीबीएस डॉक्टर किश्वर साहिबा ने वीडियो में बताया कि कैसे उन्होंने उसी अस्पताल में काम करने वाले हाउसकीपर शहजाद को प्रपोज किया। ओकारा तहसील के दीपालपुर में रहने वाले इस जोड़े ने हाल ही में साझा किया कि वे कैसे मिले और मतभेदों के बावजूद एक-दूसरे से प्यार हो गया।

प्रपोज के बाद आ गया बुखार
किश्वर ने मेरा पाकिस्तान यूट्यूब चैनल को बताया कि जब वह शहजाद से पहली बार मिलीं तो वह चायवाला या क्लीनर नहीं लगा। उसने शहजाद को प्रपोज किया क्योंकि वह उसे खोना नहीं चाहती थी और शादी करना चाहती थी। शहजाद ने कहा कि किश्वर ने उन्हें प्रपोज किया तो उसे तीन दिनों तक बुखार आ गया।

कमरे में बुलाकर किया प्रपोज
उसने कहा कि वह तीन डॉक्टरों के दफ्तर में कमरे को साफ करता था और चाय परोसता था। एक दिन किश्वर ने उनका फोन नंबर मांगा जिसके बाद वे नियमित रूप से बात करने लगे। एक बार किश्वर को एक पोस्ट पसंद आई जिसे उन्होंने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर शेयर किया। इसके बाद उन्होंने उसे प्रपोज कर दिया।

दोनों चला रहे मेडिकल शॉप
शहजाद प्रस्ताव पर चौंक गए और यहां तक कि उन्हें बुखार भी आ गया। शादी के बाद किश्वर ने नौकरी छोड़ दी, क्योंकि उसके दोस्तों ने उसे ताना मारना शुरू कर दिया। दंपती अब एक क्लिनिक खोलने की योजना बना रहे हैं। अभी दोनों मिलकर एक मेडिकल शॉप चला रहे हैं।
यह भी पढ़ें- पहली पत्नी को देखते ही अपनी शादी के रिसेप्शन से भाग गया दूल्हा, इसके बाद जो हुआ यकीन नहीं कर पाएंगे












Click it and Unblock the Notifications