KRK ने सलमान खान को खुलेआम दी धमकी, बौखलाई जनता, लोग बोले- ये तो भीख मांग रहा है
KRK On Salman Khan: फेमस फिल्म क्रिटिक कमाल आर खान यानी केआरके अक्सर अपने विवादित ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में छा जाते हैं। वह अपने विवादित बयानबाजी से कई सेलेब्स पर निशाना साध देते हैं। फिलहाल वह अपने नए गाने को लेकर लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।
केआरके ने सलमान खान को दी धमकी
अमिताभ बच्चन ने कमाल आर खान के नए गाने के बारे में एक पोस्ट भी शेयर की है। बिग बी की इस हरकत ने लोगों को चौंका दिया है। लेकिन अब केआरके ने सलमान खान से भी कुछ ऐसा ही करने को लेकर धमकी दी है और कहा है कि अगर उन्होंने उनके गाने का प्रमोशन किया तो वो उन्हें माफ कर देंगे।

केआरके ने सलमान खान को कही ऐसी बात
केआरके ने सोशल मीडिया पर लिखा है- सलमान खान, अगर आप ट्विटर पर मेरा गाना शेयर करेंगे तो मैं आपको माफ कर दूंगा। ये तुम्हारे लिए अच्छा मौका है कि तुम मेरा गाना शेयर करो और अपनी फिल्म #सिकंदर को फ्लॉप होने से बचा लो।
सलमान खान के फैंस ने केआरके का किया ऐसा हाल
केआरके के इस ट्वीट के बाद उनका कमेंट बॉक्स लोगों के रिएक्शन्स से भर गया है। वहीं सलमान खान के फैंस इस पर कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है- डील कर रहे हो क्या? वहीं एक ने कमेंट करते हुए लखा है- भीख मांगने का तरीका थोड़ा कैजुअल है।
'सलमान खान ने मेरा भविष्य बर्बाद किया'
इससे पहले, केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक लंबा नोट लिखा था, जिसमें सलमान खान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी। केआरके ने लिखा था- आपने मुझे मारने और मेरे बच्चों का भविष्य बर्बाद करने की कोशिश की है। इसलिए अब ये पर्सनल है।
सलमान खान ने किया था मुकदमा
इससे पहले, सलमान खान ने केआरके पर मानहानि का मुकदमा भी किया था, जब केआरके ने उन्हें डकैत कहा था और दावा किया था कि उनका ब्रांड बीइंग ह्यूमन धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल था। अब फिर केआरके ने सलमान खान से पंगा लिया है।












Click it and Unblock the Notifications