KRK ने अक्षय कुमार की 'पृथ्वीराज' का उड़ाया मजाक, बोले- 'इस शानदार रिकॉर्ड को सलाम'

अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर केआरके ने सोशल मीडिया पर उनका मजाक उड़ाया। साथ ही वह बॉलीवुड के खान्स पर भी निशाना साधने से नहीं चूके।

मुंबई, 13 जून: इन दिनों बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपनी फिल्म सम्राट पृथ्वीराज को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हुई। जिसके बाद अब बॉलीवुड एक्टर कमाल आर खान यानी केआरके अक्षय कुमार का मजाक उड़ाया। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड के खान्स पर तंज कसने का मौका नहीं छोड़ा।

Akshay Kumar

केआरके ने उड़ाया अक्षय कुमार का मजाक
आपको बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज के रिलीज के पहले केआरके ने फिल्म को डिजास्टर बताया था। अब उन्होंने फिल्म के फ्लॉप होने के बाद खुद को दुनिया का नंबर 1 क्रिटिक घोषित कर दिया। केआरके ने अपने ट्वीट मे लिखा कि 'भाई जान @akshaykumar कुछ भी कहो आपने बॉलीवुड में आतंक मचा दिया। 6 फिल्में एक साथ फ्लॉप देकर लाशें बिछा दीं आपके इस शानदार रिकॉर्ड को सलाम'।

अक्षय कुमार की इन फ्लॉप फिल्मों पर बोले केआरके
बता दें कि, अक्षय कुमार की लगातार फिल्में फ्लॉप जा रही हैं। इन फिल्मों में 'लक्ष्मी', 'दुर्गामती', 'बेल बॉटम', 'अतरंगी रे', 'बच्चन पांडे' और 'सम्राट पृथ्वीराज' शामिल हैं। हालांकि फिल्म 'दुर्गामती' में खुद अक्षय कुमार नहीं बल्कि उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना के भाई करण कपाड़िया नजर आए थे।

बॉलीवुड के खान्स पर कसा तंज
खैर केआरके यहीं नहीं रूके उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के खान्स पर भी जमकर हमला बोला। केआरके ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आमिर खान के पास एक फिल्म 'लाल सिंह चड्ढ' है. बुढ़ऊ के पास बस 'कभी इंग्लैंड कभी दुबई' है'। केआरके ने आगे लिखा कि 'कोई दूसरा प्रोड्यूसर उनके साथ काम करने को तैयार नहीं अक्षय की फिल्में बंद होना शुरू हो गई। मतलब सभी बूढ़े एक्टर्स जल्द खत्म होने वाले हैं इसका क्रेडिट जाता है नंबर वन क्रिटिक केआरके को'।

सम्राट पृथ्वीराज हुई फ्लॉप
बता दें कि, अक्षय कुमार की फिल्म सम्राट पृथ्वीराज जो कि, 3 जून को सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई। लेकिन, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास बिजनेस नहीं कर पाई। फिल्म को रिलीज हुए पूरे 10 दिन हो चुके हैं इसके बावजूद फिल्म अब तक 62.30 करोड़ ही कमा पाई है। जो कि, फिल्म के बजट से काफी कम है। इस साल अक्षय कुमार की ये दूसरी फ्लॉप फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+