KRK ने बयां किया अपना दर्द, कहा- जेल में 10 दिन पिया सिर्फ पानी, कम हो गया 10 किलो वजन

केआरके को जमानत मिल गई और वह एक बार फिर से ट्विटर हैंडल पर लौट आए हैं। केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और बताया है कि जेल में उनकी क्या हालत हो गई थी।

मुंबई, 13 सितंबरः बॉलीवुड के फेमस फिल्म क्रिटिक और अभिनेता कमाल आर खान यानी केआरके पिछले कुछ समय से लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आए दिन फिल्मों और स्टार्स को लेकर ट्वीट करने वाले केआरके आजकल खुद सुर्खियों में छाए हुए हैं। दरअसल कुछ दिनों पहले उन्हें एक पुराने ट्वीट के मामले में मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। हालांकि बाद में उन्हें जमानत मिल गई और वह एक बार फिर से ट्विटर हैंडल पर लौट आए हैं। केआरके ने हाल ही में एक ट्वीट किया है और बताया है कि जेल में उनकी क्या हालत हो गई थी।

केआरके ने कहा- 10 दिन में 10 किलो वजन हुआ कम

केआरके ने कहा- 10 दिन में 10 किलो वजन हुआ कम

केआरके ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है- मैंने लॉकअप में 10 दिन सिर्फ पानी के साथ गुजारे हैं। ऐसे में मेरा वजन भी 10 किलो कम हो गया है। केआरके का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस ट्वीट पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। वहीं कई लोग इस बात पर केआरके का मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि 10 दिन में 10 किलो वजन कैसे कम हो सकता है।

ट्वीट पर लोग दे रहे हैं ऐसा रिएक्शन

केआरके के वायरल हो रहे इस ट्वीट पर एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- 10 दिन में 10 किलो ये कैसे संभव हो गया? वहीं एक और यूजर ने केआरके से पूछा है- हमें भी बताएं वजन कैसे हुआ कम। एक शख्स ने कमेंट कर लिखा है- अपने वजन कम होने का भी रिव्यू सोशल मीडिया पर जरूर लिखें।

जेल से बाहर आने के बाद केआरके के ट्वीट्स

आपको बता दें कि जेल से बाहर आते ही केआरके ने ट्विट्स की बौछार करना शुरू कर दिया है। केआरके ने जेल से बाहर आते ही पहला ट्वीट किया था- मैं बदला लेने के लिए बाहर आ गया हूं। इसके बाद उन्होंने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया था। वहीं केआरके ने एक दूसरे ट्वीट में यू टर्न लेते हुए लिखा था- मीडिया मेरे बारे में नई कहानियां बना रहा है। मैं वापस आ गया हूं और अपने घर पर सुरक्षित हूं। मैं किसी से कोई बदला नहीं लेना चाहता हूं। मेरे साथ जो भी बुरा हुआ है, मैं उसे भूल गया हूं। मुझे यकीन हो गया है कि ये सब चीजें मेरी किस्मत में लिखी थीं।

केआरके को मिली जमानत

केआरके को मिली जमानत

कई तरह के विवादों से घिरे रहने वाले केआरके के खिलाफ मलाड पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया था। जानकारी के अनुसार स्थानीय अदालत ने साल 2021 में छेड़छाड़ के मामले में कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को फिलहाल जमानत दे दी है।

केआरके इसलिए हुए थे गिरफ्तार

केआरके इसलिए हुए थे गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार केआरके को मुंबई एयरपोर्ट से पुलिस ने गत 30 अगस्त के दिन गिरफ्तार किया था। उनके ऊपर अक्षय कुमार और राम गोपाल वर्मा के खिलाफ कथित तौर पर गलत कमेंट्स करने का आरोप था। इसके बाद वर्सोवा पुलिस ने भी केआरके को छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार किया था। केआरके पर आरोप था कि जनवरी 2019 में उन्होंने एक फिल्म में लीड रोल ऑफर करने के लिए एक मॉडल के साथ छेड़खानी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+