Pathan Poster: तो क्या कॉपी है शाहरुख की ‘पठान’ का पोस्टर? केआरके ने दिया सबूत, देखकर हो जाएंगे हैरान

शाहरुख खान की फिल्म पठान का पोस्टर हाल ही में रिलीज हुआ था। जिसको फैंस ने भी काफी पसंद किया था।लेकिन इस बीच केआरके ने पोस्टर देखने के बाद ट्वीट कर एक बड़ा दावा किया है।

मुंबई, 26 जून: बॉलीवुड के किंग खान कहे जाने वाले शाहरुख खान को सिनेमा जगत में 25 जून को 30 साल हो गए। इस मौके पर उन्होंने इंस्टा लाइव आकर फैंस को कईं बड़े सरप्राइज दिए। साथ ही उन्होंने फिल्म पठान का पोस्टर शेयर कर फैंस को तोहफा दिया। जिसके बाद फैंस की नजर उनके इस पोस्टर पर अटक और फैंस ने इसको काफी पसंद भी किया। लेकिन इस बीच कमाल आर खान यानी केआरके ने एक चीज नोटिस की जिस पर किसी नजर नहीं गई।

shah rukh khan

क्या कॉपी है पठान का पोस्टर?
केआरके अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स पर सोशल मीडिया के जरिए अपनी कड़ी प्रतिक्रिया देते रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अब शाहरुख खान की फिल्म पठान के पोस्टर पर सवाल खड़े किए। पोस्टर देखने के बाद केआरके ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि, पठान के पोस्टर को कॉपी किया गया है। आपको बता दें कि, केआरके ने अपने ट्वीट में एक तरफ पठान का पोस्टर शेयर किया है तो वहीं दूसरी तरफ उन्होंने बीस्ट का शेयर किया है।

केआरके ने किया बड़ा दावा
केआरके ने जो पोस्टर शेयर किए हैं, दोनों ही लगभग एक जैसे लग रहे हैं. पोस्टर शेयर करते हुए KRK लिखा, 'ओह गॉड! कॉपीवुड कभी नहीं सुधरोगे! पोस्टर भी चोरी का...पोस्टर भी ओरिजिनल नहीं बना सकते'। यही नहीं उन्होंने ट्वीट कर मेकर्स पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि 'जब डायरेक्टर, प्रोड्यूसर के पास लॉजिक वाला पोस्टर बनाने का दिमाग नहीं है, तो भला वो एक अच्छी मूवी कैसे बना सकते हैं. KRK कहते हैं कि ये सब 90 के दशक में चलता था, लेकिन अब ये काम नहीं करेगा'।

इस दिन 'पठान' होगी रिलीज
आपको बता दें कि शाहरुख खान लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। शाहरुख खान की फिल्म पठान 25 जनवरी को सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी। जिसमें उनके साथ दीपिका पादुकोण अहम भुमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म की खास बात ये है कि इसमें शाहरुख के साथ सलमान खान भी नजर आएंगे जिसका ऐलान उन्होंने हाल ही में इंस्टा लाइव के दौरान किया था। फिलहाल फैंस को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+