KRK ने रणबीर को बताया मानसिक रूप से परेशान, बोले- 'शमशेरा के लिए थिएटर के बाहर एंबुलेंस होनी चाहिए'

'शमशेरा' का रिव्यू करने के बाद केआरके ने रणबीर कपूर को मानसिक रूप से बीमार बता डाला। इतना ही नहीं, उन्होंने अपने ट्वीट में कहा कि फिल्म को देखने के लिए एंबुलेंस की जरूरत है।

मुंबई, 25 जुलाई: रणबीर कपूर की 'शमशेरा' फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले रणबीर कपूर के लुक को देखकर फैंस बेहद एक्साइटेड हो गए थे। ऐसे में रणबीर के इस अवतार को देखने के बाद फिल्म को लेकर उम्मीदें सातवें आसमान पर थीं। लेकिन रिलीज होने के बाद फिल्म को नेगेटिव रिव्यू मिले। ऐसा लगा मानो रणबीर की ये फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकी। अब ट्रेड एनालिस्ट कमाल आर खान ने फिल्म को लेकर चुटकी ली है।

केआरके ने ली चुटकी

केआरके ने ली चुटकी

कमाल आर खान बॉलीवुड सेलेब्स पर तंज कसने के लिए मशहूर हैं। अब केआरके ने रणबीर की फिल्म शमशेरा के निर्माता पर बुरी तरह तंज कसा है। केआरके का दावा है कि फिल्म के शो कैंसिल किए जा रहे हैं।

शमशेरा को बताया आपदा

शनिवार को केआरके ने ट्वीट कर कहा, शमशेरा के 40 प्रतिशत शो कैंसिल कर दिए गए हैं क्योंकि कोई ऑडियंस ही नहीं है। बचे 60 प्रतिशत शो बहुत कम कपैसिटी के साथ चल रहे हैं। तो अब ये साफ है कि ठग्स ऑफ हिंदुस्तान की तुलना में शमशेरा बहुत बड़ी आपदा है। आदी भाई को बधाई।

थिएटर के बाहर हो एंबुलेंस

इससे पहले केआरके ने रणबीर और संजय दत्त की फिल्म शमशेरा को रिव्यू किया और लिखा, किसी भी थिएटर में शमशेरा को दिखाने के लिए बाहर एंबुलेंस खड़ी होनी चाहिए, ताकि लोगों को अस्पताल ले जाया जा सके। क्योंकि मुझे लगता है कि हर शो में कोई ना कोई शख्स अस्पताल में भर्ती जरूर होगा। ऑल द बेस्ट।

डायरेक्टर को कहा शुक्रिया

इससे पहले भी केआरके फिल्म को लेकर चुटकी ले चुके हैं। उन्होंने लिखा कि एक घंटे की फिल्म बीत गई। डायरेक्टर आदी चोपड़ा को अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने के लिए बधाई। बॉलीवुड की सबसे बर्बाद फिल्म बनाने के लिए करण मल्होत्रा को धन्यवाद। ये उनकी आखिरी फिल्म है।

रणबीर को बताया मानसिक रूप से परेशान

एक फॉलो-अप ट्वीट में केआरके ने लिखा कि मैंने पूरी फिल्म शमशेरा देखी है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं सेकेंड हाफ देखता हूं या नहीं। क्योंकि मुझे पता है कि क्लाइमेक्स क्या है। ये फिल्म इस बात का सबूत है कि रणबीर कपूर मानसिक रूप से परेशान हैं और बार-बार अपना करियर तबाह करते रहते हैं।

क्या है 'शमशेरा' की कहानी

क्या है 'शमशेरा' की कहानी

बताते चलें कि रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' को करण मल्होत्रा ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ वानी कपूर, रोनित रॉय, सौरभ शुक्ला और आशुतोष राणा हैं। ये फिल्म एक डकैत जनजाति की कहानी है, जो अंग्रेजों के खिलाफ अपनी जनजाति को बचाने की लड़ाई लड़ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+