'हीरोइन से शादी करने का रिजल्ट', विराट कोहली के 'ड्रिपेशन' के लिए केआरके ने ठहराया अनुष्का को जिम्मेदार

एक्टर केआरके सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहते हैं। उन्होंने हाल ही में विराट कोहली के ड्रिपेशन की वजह अनुष्का शर्मा को ठहराया। जिसके बाद फैंस ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई।

मुंबई, 28 अगस्त: केआरके यानी कमाल आर खान अपने विवादित बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों उन्होंने बॉलीवुड में लगातार हो रही फ्लॉप फिल्मों पर अपना बयान दिया। लेकिन इस बार उन्होंने फ्लॉप फिल्मों के बजाय विरोट कोहली और अनुष्का शर्मा पर निशाना साधा। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी जमकर क्लास ली।

केआरके ने अनुष्का को ठहराया विराट कोहली के डिप्रेशन का जिम्मेदार

केआरके ने अनुष्का को ठहराया विराट कोहली के डिप्रेशन का जिम्मेदार

अलग-अलग मुद्दों पर राय रखने वाले कमाल आर खान यानी केआरके एक बार फिर सुर्खियों में हैं। जिसकी वजह है कि इन्होंने विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर तंज कसते हुए एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिसकी वजह से उन्हें फैंस ने जमकर खरी खोटी सुनाई और मजबूरन उन्हें ये ट्वीट सोशल मीडिया से डिलीट करना पड़ गया। चलिए जानते हैं कि आखिर केआरके ने अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर ऐसा क्या बयान दिया था।

'ये है हीरोइन से शादी करने का नतीजा'

'ये है हीरोइन से शादी करने का नतीजा'

केआरके ने ट्वीट कर विराट कोहली की फोटो शेयर की और कैप्शन पर लिखा, 'विराट कोहली भारत में पहले ऐसे क्रिकेटर हैं, जिनको डिप्रेशन की समस्या है। ये है रिजल्ट एक हिरोइन से शादी करने का। उसे अब इस बात को अपने दिमाग में बैठा लेना चाहिए कि विराट को डिप्रेशन की दिक्कत है।'

विराट के डिप्रेशन पर केआरके ने उठाए सवाल

केआरके यही नहीं रूके उन्होंने एक और ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा है कि जब विराट कोहली ने खुद इस बात को कबूला है कि वह डिप्रेशन का शिकार हैं तो वह एशिया कप 2022 का हिस्सा क्यों है। क्या सेलेक्टर्स को भी डिप्रेशन की समस्या है? इन ट्वीट के बाद केआरके की फैंस ने जमकर लताड़ लगाई।

विराट कोहली ने दी थी डिप्रेशन की जानकारी

विराट कोहली ने दी थी डिप्रेशन की जानकारी

बता दें कि, इससे पहले विराट कोहली ने ट्वीट कर डिप्रेशन की जानकारी दी थी। विराट ने लिखा, 'मुझे इस बात को कबूल करने में कोई शर्म नहीं है कि मैं मानसिक रूप से ठीक नहीं हूं। और ये एक सामान्य बात है। लेकिन हम इस बारे में बात नहीं करते हैं क्योंकि हमें झिझक होती है। हम मानसिक रूप से कमजोर नहीं दिखना चाहते हैं। या फिर कमजोर लोगों को नहीं देखना चाहते हैं। लेकिन मेरा भरोसा करें मजबूत होने का दिखावा करना कमजोर होने से ज्यादा बुरा है।'

पहले भी अनुष्का शर्मा पर लगे ऐसे इल्जाम

पहले भी अनुष्का शर्मा पर लगे ऐसे इल्जाम

ये कोई पहली बार नहीं है जब विराट कोहली की खराब परफॉरमेंस के लिए अनुष्का शर्मा को जिम्मेदार ठहराया गया। एक्ट्रेस को अक्सर दोषी ठहराया जाता है जब विराट मैदान पर प्रदर्शन करने में विफल रहते हैं। साल 2020 में एक मैच कमेंट्री के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा था, "इन्होंने लॉकडाउन भी टू बेस अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की है'।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+