साउथ स्टार प्रभास नहीं बल्कि... करोड़पति को डेट कर रहीं कृति सेनन! मिस्ट्री मैन का MS धोनी से क्या है कनेक्शन?

Kriti Sanon with mystery boy: कृति सेनन एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो अपनी खूबसूरती के साथ अपनी शानदार एक्टिंग के लिए भी फैंस के बीच मशहूर हैं। एक्ट्रेस की एक्टिंग वाकई काफी अच्छी है, जिसके लिए एक्ट्रेस को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। कृति की खूबसूरती के फैंस कायल हैं। अब हाल ही में एक्ट्रेस एक बार फिर तब सुर्खियों में आईं, जब वे किसी मिस्ट्री मैन के साथ दिखीं।

दरअसल, रेडिट पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि कृति सेनन लंदन की सड़कों पर ब्वॉयफ्रेंड के हाथों में हाथ डाले दिखीं। तस्वीर पोस्ट होने के बाद तेजी से वायरल होने लगी औऱ लोग कृति सेनन के इस मिस्ट्री बॉय के बारे में जानने को काफी एक्साइटेड दिखे।

kriti Sanon

बताते चलें कि ये तस्वीर संडे को शेयर की गई थी। जिसमें एक्ट्रेस की टीम का ही कोई शख्स उनके साथ नजर आया। मगर एक्ट्रेस ने शख्स के हाथों में हाथ डाला हुआ था। ऐसे में कयास लगने लगे कि ये कोई और नहीं बल्कि कृति के ब्वॉयफ्रेंड हैं। कई लोगों का कहना था कि कृति के साथ दिख रहा ये शख्स कबीर बाहिया है।

कबीर बाहिया के इंस्टाग्राम प्रोफाइल को देखें तो कृति उन्हें फॉलो करती हैं। कई लोग कहने लगे कि ये शख्स कबीर की तरह ही लग रहा है। एक यूजर ने कहा कि कृति बहुत बढ़िया। एक ने कहा कि कबीर बारिया की हाइट अच्छी खासी है। फाइनली कृति को उनका मैच मिल ही गया।

kriti Sanon

अब आपको बताते हैं कि कबीर बाहिया का दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी से भी खास कनेक्शन है। धोनी की पत्नी साक्षी अकसर कबीर संग तस्वीरें पोस्ट करती आई हैं। बताया जाता है कि कबीर एमएस धोनी की पत्नी के रिश्तेदार हैं। जो कि ब्रिटेन में रहते हैं।

कबीर बहिया यूके बेस्ड करोड़पति बिजनेसमैन हैं। अब इस बिजनेसमैन संग कृति के होने का दावा करती तस्वीर पर फिलहाल एक्ट्रेस का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। मगर एक्ट्रेस की डेटिंग की चर्चाओं ने तूल पकड़ा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+