Kriti Sanon से पैपराजी ने पूछा- 'आपका पार्टनर नहीं है?' तो एक्ट्रेस को आया गुस्सा, वायरल हो रहा वीडियो

मुंबई में एली अवॉर्ड फंक्शन में कृति सेनन ने थाई-हाई ब्लू स्लिट ड्रेस में सबका ध्यान खींचा। तभी पैपराजी ने उनसे एक हैरान कर देने वाला सवाल किया।

Kriti Sanon Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'भेड़िया' को लेकर चर्चा में है। जो कि, 25 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस ने हाल ही में एक बॉलीवुड इवेंट के दौरान थाई-हाई ब्लू स्लिट ड्रेस से सबका ध्यान खींचा। इस दौरान एक्ट्रेस से पैपराजी ने ऐसा सवाल पूछा जिससे वह हैरान रह गईं।

कृति सेनन से पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल

कृति सेनन से पैपराजी ने पूछा ऐसा सवाल

कृति सेनन अक्सर अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियां बटोरती हैं। हाल ही में मुंबई में बुधवार को आयोजित एले अवार्ड्स में पहुंची। इस दौरान उन्होंने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा। एक्ट्रेस ने थाई-हाई ब्लू स्लिट ड्रेस पहने पैपराजी के सामने खूब पोज दिए। तभी पैपराजी ने कृति सेनन से उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर सवाल किया।

तो एक्ट्रेस ने गुस्से में कही ये बात

तो एक्ट्रेस ने गुस्से में कही ये बात

कृति सेनन पैपराजी के सामने पोज देने के बाद तुरंत अवॉर्ड फंक्शन से रवाना होने लगी तभी एक फोटोग्राफर ने उनसे उनके पार्टनर को लेकर पूछा कि, 'आपका पार्टनर नहीं है?' फोटोग्राफर का ये सवाल सुनकर कृति सेनन हैरान रह जाती हैं और वह चौंक के कहती हैं कि 'तो क्या हुआ'। और फिर वह मीडिया के लिए पोज देती रहीं।

वीडियो हुई वायरल

कृति सेनन के लुक्स की बात करें तो, एक्ट्रेस को थाई-हाई स्लिट के साथ एक चमकदार नीले रंग का गाउन पहने देखा गया था। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए जिसे उन्होंने कुछ मैचिंग हील्स के साथ पेयर किया था। साथ ही एक्ट्रेस ने हेयरस्टाइल सिंपल रखी है जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं।

कृति सेनन को मिला स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का खिताब

कृति सेनन को मिला स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर' का खिताब

कृति ने उस इवेंट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। जहां उन्हें 'स्टार परफॉर्मर ऑफ द ईयर' के खिताब से नवाजा गया था। कैप्शन में लिखा था, "#ELLEStarPerformerOfTheYear प्यार और सम्मान के लिए @elleindia को धन्यवाद। #मिमी। मुझे हमेशा बेहतर करने के लिए प्रेरित करने के लिए, मुझ पर विश्वास करने के लिए और मुझे यह खूबसूरत फिल्म देने के लिए #Dinoo को बहुत धन्यवाद। जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगी'।

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार अक्षय कुमार की फिल्म बच्चन पांडे में देखा गया था जो कि बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म के बाद एक्ट्रेस जल्द ही वरुण धवन के साथ फिल्म भेड़िया में दिखाई देंगी। जो कि 25 नवंबर 2022 को रिलीज होगी। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। वह गणपत, शहजादा और आदिपुरुष में भी नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+