Kriti Sanon ने एयरपोर्ट पर फैन को सरेआम किया इग्नोर, शाहिद भी रह गए दंग, ट्रोलर्स बोले- 'कितना एटीट्यूड है'

Kriti Sanon Viral Video: शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को लेकर काफी चर्चा में हैं। ये फिल्म 9 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिलहाल इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म के लिए दोनों स्टार्स लगातार प्रमोशन करने में जुटे हैं। इस बीच कृति सेनन का एक वीडियो सामने आया है जिसकी वजह से वह ट्रोल हो रही हैं।

बीते दिन शाहिद कपूर और कृति सेनन फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' के प्रमोशन से वापस मुंबई लौटे। इस दौरान दोनों को यूं एकसाथ देखकर एक फैन खुशी से झूम उठी। वह काफी देर से एयरपोर्ट पर खड़ी हुई थी। लेकिन कृति सेनन ने कुछ ऐसा कर दिया कि फैन को वह रास नहीं आई और एक्ट्रेस को खूब खरी खोटी सुनाने लगे।

Kriti Sanon

वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि कृति सेनन और शाहिद कपूर एकसाथ एयरपोर्ट पर चल रहे होते हैं। तभी एक फैन को एक्टर इशारा करते हुए अपनी तरफ बुलाते हैं। फिर वह दौड़कर आती है और उनसे हाथ मिलाने के लिए आगे बढ़ती है। लेकिन इस दौरान कृति सेनन ने हाथ मिलाने का इशारा देख फैन को इग्नोर कर दिया। जबकि शाहिद ने प्यार से फैन को गले लगाया और फोटो भी क्लिक की।

कृति सेनन का ये एटीट्यूड देख फैंस को पसंद नहीं आया और लोगों ने उनको ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक यूजर ने लिखा, 'ये कैसी हरकत है हाथ भी मिलाया कृति ने।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'इसमें कितना ज्यादा एटीट्यूड है।' एक ने लिखा, 'ये लोग स्टार है और इसी बात का इन्हें घमंड है।' एक फैन लिखता है कि, 'लगता है इसे फिर से फ्लॉप फिल्में चाहिए।'

बता दें कि, कृति सेनन को आखिरी बार फिल्म आदिपुरुष में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही। अब वह जल्द ही अपनी अगली रोमांटिक फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आएंगी। ये पहली होगा कि जब कृति और शाहिद की बड़े पर्दे पर दमदार कैमिस्ट्री देखने को मिलेगी। फिलहाल फैंस को इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+