कृति सेनन भी हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, बोलीं- मेरे होठों को.....

कृति सेनन भी हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार, बोलीं- मेरे होठों को.....

मुंबई, 17 जनवरी। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कृति सेनन इंडस्ट्री के प्रमुख चेहरों में से एक हैं जिन्‍होंने अपनी पहली फिल्‍म से ही दर्शकों के दिलों में जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं। बहुत कम समय में अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर कृति सेनन बॉलीवुड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हुईं हैं। कृति सेनन ने हाल ही में एक साक्षात्‍कार में खुलासा किया कि वो बॉडी शेमिंग की शिकार हुईं।

कृति सेनन भी हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार

कृति सेनन भी हो चुकी हैं बॉडी शेमिंग का शिकार

कृति सेनन ने कहा बॉडी शेमिंग और फिल्‍म इंडस्‍ट्री में सुंदरता के विभिन्न मापदंडों पर आंका जाना कोई नया नहीं है। एक पोर्टल को दिए इंटरव्‍यू में कृति सेनन ने बताया कि एक समय था जब मुझसे कहा गया कि मैं अपने लिप्‍स को फुलर लुक देने के लिए कुछ करुं। मैं जब उनकी बात नहीं समझ पाई तो उन्‍होंने कहा मैं जब स्‍माइल करती हूं तो मेरी नाक थोड़ी फूल जाती है।

कोई प्‍लास्टिक की गुडि़या तो नहीं हूं

कोई प्‍लास्टिक की गुडि़या तो नहीं हूं

कृति सेनन ने कहा ये बिलकुल नॉरमल बात हैं, मुझसे लोगों ने कहा हंसते समय मेरे मसूड़े नजर आते हैं, ऐसा तो बहुतों के साथ होता है। कृति सेनन ने कहा मैं कोई प्‍लास्टिक की गुडि़या तो नहीं हूं।

इंस्टाग्राम फिल्टर के कारण ये प्रेशर बढ़ रहा है

इंस्टाग्राम फिल्टर के कारण ये प्रेशर बढ़ रहा है

मिमी फेम एक्‍ट्रेस कृति सेनन ने उन घटनाओं के बारे में बात की जहां उन्हें कमर समेत उनके शरीर की कई खासियत को बदलने के लिए कहा गया था। उन्‍होंने कहा "लोगों ने मुझसे कहा 'तुम्हारे पास एक गमी मुस्कान है'। मैं जिसके साथ पैदा हुई हूं, मैं उसके बारे में कुछ नहीं कर सकती। ये छोटी-छोटी बातें हैं जो लोग सीधे-सीधे नहीं कहते कि ये बदलो। उन्‍होंने कहा मुझे ऐसा लगता है कि ये बातें हर कोई सुनता है। किसी ने मुझसे कहा था कि अब यह दबाव नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि इन सभी इंस्टाग्राम फिल्टर के कारण ये प्रेशर बढ़ रहा है। हर कोई हर समय परफेक्‍ट रहना चाहता है।

किसकी बात सुननी है ये हमें तय करना होता है

किसकी बात सुननी है ये हमें तय करना होता है


कृति सेनन ने कहा मैंने मुझे मेरी कमर का साइज कम करने तक के लिए कहा गया। कई बार लोग बेवजह बातें करते हैं। हमें ये तय करना होता है कि हमें किसकी बात सुननी है और किसकी बात नहीं सुननी है।

कृति सेनन की आने वाली फिल्‍में

कृति सेनन की आने वाली फिल्‍में

कृति सेनन ने 2016 में अपनी फिल्म हीरोपंती से डेब्यू किया था। पिछले साल रिलीज़ हुई मिमी में उनकी भूमिका के लिए उन्हें बहुत सराहना मिली। फिल्म में कृति ने सरोगेट मदर का रोल प्ले किया था। वहीं कृति की आने वाली फिल्‍मों के बारे में बात करें तो वो उनकी आने वाली फिल्‍मों में बच्चन पांडे, आदिपुरुष, शहजादा, भेड़िया और गणपत में दिग्गज कलाकारों के साथ नजर आने वाली हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+