क्या प्रभास के साथ कृति सेनन की हो गई है सगाई? एक्ट्रेस की 'डायमंड रिंग' हुई वायरल, लोगों ने कही ऐसी बात
Kriti Sanon Prabhas Engagement:

Kriti Sanon Prabhas Engagement: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' कुछ दिनों पहले ही रिलीज हुई थी और से दर्शकों का मिला-जुला रिस्पॉनस मिला है। अब जल्द ही कृति सेनन साउथ के फेमस स्टार प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में जहां प्रभास ने प्रभु श्रीराम का किरदार निभाया है वहीं कृति सेनन उनकी पत्नी मां सीता के रोल में नजर आएंगी। फिलहाल दोनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में है। दरअसल ऐसा दावा किया गया जा रहा था कि प्रभास ने अपनी अपकिमंग फिल्म 'आदिपुरुष' के सेट पर कृति को प्रपोज किया था और उन्होंने हां भी कर दी थी। हालांकि बाद में कृति सेनन ने इन बातों को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी और लोगों के बताया था कि ऐसी कोई बात नहीं है। लेकिन अब उनकी लेटेस्ट तस्वीर एक दूसरी कहानी बयां कर रही है। कृति सेनन की हालिया फोटो में उनके हाथों में 'रिंग' नजर आ रही है जिस पर फैन्स की नजरें टिकी हुई हैं।

प्रभास के साथ अफेयर के हो रहे हैं चर्चे
आजकल कृति सेनन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जा रही हैं। फिलहाल कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' रिलीज होने से पहले ही कई विवादों में घिर चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो प्रभास और कृति एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और काफी सीरियस भी हैं। कुछ दिनों पहले ही कृति सेनन अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'भेड़िया' के प्रमोशन के लिए अपने को एक्टर वरुण धवन के साथ टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' में पहुंची थीं।

प्रभास और कृति सेनन की सगाई की बात
इस शो में वरुण धवन ने कैमरे के सामने लोगों को हिंट दिया था कि कृति साउथ के सुपरस्टार प्रभास को डेट कर रही हैं। इसके बाद से कृति और प्रभास के रिलेशनशिप की खबरे सामने आने लगी थीं। हालांकि कृति का कहना है कि वरुण धवन हमेशा मजाक करते रहते हैं और ये उनके मजाक का ही हिस्सा था। अब एक बार फिर प्रभास और कृति सेनन की सगाई की खबरें सामने आ रही हैं।

कृति सेनन के रिंग पर सबकी नजर
आपको बता दें कि कृति सेनन गत 5 दिसंबर को बॉलीवुड के फेमस फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के बर्थडे बैश में पहुंची थीं जहां उनकी हाई-स्लिट पिंक ड्रेस ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। एक चीज और, जिससे फैंस की नजरें नहीं हट रही थीं वो थी कृति सेनन कि रिंग फिंगर पर सजी बड़ी-सी डायमंड रिंग। लोगों का कहना है कि कृति सेनन की इस रिंग को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह उनकी एंगेजमेंट रिंग है।
कृति सेनन के लुक की हो रही है तारीफ
मनीष मल्होत्रा की बर्थडे पार्टी में पहुंचीं कृति सेनन के लुक की तारीफ हर जगह हो रही है। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग उस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि हो सकता है कि कृति ने बड़े ही प्राइवेट तरीके से प्रभास के साथ सगाई कर ली हो। हालांकि कृति या प्रभास की तरफ से इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की गई है।

कृति सेनन के आने वाले प्रोजेक्ट्स
कृति सेनन की फिल्म 'भेड़िया' हाल ही में रिलीज हुई है। इस फिल्म में उनके साथ वरुण धवन नजर आ रहे हैं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है। वहीं कृति सेनन जल्द ही प्रभास के साथ फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा कृति सेनन एक्टर राजकुमार राव के साथ फिल्म 'सेकेंड इनिंग्स' में नजर आएंगी। कृति के पास इस समय 'गणपत: पार्ट 1', 'शहजादा' और 'द क्रू' जैसी फिल्में मौजूद हैं।
-
Dhurandhar 2 को लेकर क्यों ट्रोल हो रही हैं दीपिका पादुकोण? पति रणवीर सिंह से हुआ झगड़ा? क्या है मामला? -
Dhurandhar 2: इन 7 फिल्मों से अभी भी पीछे है 'धुरंधर 2', बॉक्स ऑफिस पर मचा तूफान, फिर क्या हुआ मूवी को? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन? -
Ustaad Bhagat Singh Box Office: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' का चला जादू, 3 दिन में की इतनी कमाई -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 3: तीसरे दिन रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने मचाया ऐसा धमाल, कमाई ने तोड़े रिकॉर्ड -
IPL 2026: मैदान पर जंग से पहले 'द रिवेंज' का डोज, धोनी-संजू के बाद श्रेयस अय्यर ने देखी 'धुरंधर-2', VIDEO -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप -
Delhi Riots: जिसने पूरी जिंदगी ईर्ष्या की, उसी के निकाह में 6 साल जेल काटकर पहुंचे Sharjeel Imam, दूल्हा कौन? -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications