Kriti Sanon Birthday: इन 5 चीजों से मोटी कमाई करती हैं कृति सेनन, 10 साल में कमा लिए इतने करोड़ रुपए
Kriti Sanon Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने साल 2014 में अपने पिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 10 साल में ही वह न सिर्फ बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई हैं, बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमन भी हो गई हैं।
इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुकी हैं कृति सेनन
कृति सेनन ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है लेकिन उनका मन जॉब करने का नहीं बल्कि मॉडलिंग करने का था। कृति सेनन अब एक एक्ट्रेस होने के साथ साथ बिजनेसवुमन और प्रोड्यूसर भी हैं। वह अपने 10 साल के करियर में कई अवॉर्ड जीत चुकी हैं, जिनमें एक नेशनल अवॉर्ड भी शामिल है।

कृति सेनन का 34वां जन्मदिन
कृति सेनन आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। कृति सेनन अपनी मेहनत के दम पर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। आइए आपको बताते हैं कि कृति सेनन कितनी संपत्ति की मालकिन हैं और वह किन-किन चीजों से मोटी कमाई करती हैं।
मॉडलिंग और विज्ञापन
कृति सेनन फिल्मों में एक्टिंग करने के साथ साथ मॉडलिंग और विज्ञापनों में भी काम करती हैं। कॉलेज में पढ़ते हुए ही उन्हें मॉडलिंग और विज्ञापनों के ऑफर आने लगे थे। तभी कृति को एक्टिंग के प्रति लगाव होने लगा था। कृति सेनन फिल्मों के अलावा एड और मॉडलिंग से भी खूब कमाई करती हैं।
कृति सेनन की इंस्टाग्राम से कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कृति सेनन की कुल संपत्ति करीब 85 करोड़ रुपये है। वह एक फिल्म के लिए 7 से 8 करोड़ रुपये की फीस लेती हैं। एक्ट्रेस इंस्टाग्राम और ब्रांड एंडोर्समेंट्स से भी करोड़ों की कमाई करती हैं। वह एक इंस्टाग्राम पोस्ट के लिए करीब 2 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं।
कृति सेनन का प्रोडक्शन हाउस
कृति सेनन का अपना प्रोडक्शन हाउस है, जिसका नाम ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स है। इसे उन्होंने साल 2023 में लॉन्च किया था। इस प्रोडक्शन कंपनी से कृति को अच्छी खासी कमाई होती है।
स्किन केयर ब्रांड और क्लोदिंग ब्रांड की मालकिन
कृति सेनन स्किन केयर की दुनिया में भी उतर चुकी हैं और अपने ब्रांड 'हाइफन' से करोड़ों की कमाई कर रही हैं। इसके अलावा उनका फैशन और क्लोदिंग लेबल भी है, जिसका नाम मिस टेकन है। वह इस कंपनी की को-ओनर हैं।
स्टार्ट-अप से कृति सेनन की कमाई
कृति सेनन ने टेक स्टार्ट-अप 'ट्रिंग' में भी निवेश किया है और इससे वह खूब मोटी कमाई करती हैं। कृति सेनन ने पिछले 10 सालों में काफी स्मार्ट इन्वेस्टमेंट कर लिया है।












Click it and Unblock the Notifications