Kriti Sanon Birthday: महंगी कारों की शौकीन हैं कृति सेनन, ये है एक्ट्रेस का महंगा कलेक्शन

कृति सेनन का आज यानी 27 जुलाई को जन्मदिन है। फैंस उनको सोशल मीडिया पर लगातार बर्थडे विश कर रहे हैं। एक्ट्रेस कितनी प्रॉपर्टी की मालकिन है और उनके पास किन महंगी गाड़ियों का कलेक्शन है। आइए जानते हैं उनके बार में सबकुछ

मुंबई, 27 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन का आज यानी 27 जुलाई को जन्मदिन है। बॉलीवुड में अपने 8 साल के करियर में उन्होंने कईं उतार-चढ़ाव देखे। जिसके बाद आज उनका नाम मशहूर एक्ट्रेस में शामिल है। मॉडलिंग की दुनिया से अचानक एक्टिंग में कदम रखने वाली कृति सेनन से जुड़ी आज आपको कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। साथ ही ये भी बताएंगे कि एक्ट्रेस का नेटवर्थ, और वह एक फिल्म के लिए कितना चार्ज करती हैं।

कब बॉलीवुड में कृति सेनन ने किया डेब्यू?

कब बॉलीवुड में कृति सेनन ने किया डेब्यू?

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने बॉलीवुड में कम समय में ही अपनी अलग पहचान बना ली है। हालांकि वह एक आउटसाइडर रही हैं लेकिन एक्ट्रेस ने अपनी मेहनत के बल पर आज अच्छा मुकाम हासिल कर लिया है। कृति सेनन का आज यानी 27 जुलाई को जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर लगातार फैंस को उनको बर्थडे विश कर रहे हैं। चलिए, इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि, एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में डेब्यू कब किया? साथ ही जानते हैं कि एक्ट्रेस एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं और उनका कितना नेटवर्थ है।

कृति सेनन का जन्म

कृति सेनन का जन्म

कृति सेनन का जन्म 27 जुलाई 1990 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता राहुल सेनन पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और मां गीता सेनन दिल्ली यूनिवर्सिरी में फिजिक्स की प्रोफेसर हैं। कृति सेनन की पढ़ाई दिल्ली से ही हुई है। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स और टेलिकम्यूनिकेशन से इंजीनियरिंग का कोर्स किया है। लेकिन, इंजीनियरिंग छोड़ एक्ट्रेस मॉडलिंग में अपनी किस्मत आजमाना चाहती थीं। जिसके बाद एक्ट्रेस ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

कृति सेनन की फिल्में

कृति सेनन की फिल्में

साल 2014 में कृति सेनन ने सुकुमार की तेलुगु फिल्म नेनोक्कडीने से फिल्मों में कदम रखा था। इसके बाद एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमानी चाही। उनकी बॉलीवुड में पहली फिल्म हीरोपंती थी। जिसमें कृति सेनन के साथ टाइगर श्रॉफ भी दिखे। इसके बाद कृति सेनन ने वरुण धवन के साथ फिल्म दिलवाले की थी। कुछ समय स्क्रीन से दूरी बनाने के बाद जब एक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर वापसी की तो फिल्म राब्ता में वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आई थीं। इसके बाद 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी' 'अर्जुन पटियाला' और 'पानीपत' में एक्ट्रेस ने काम किया। हाल ही में उनकी फिल्म मिमी रिलीज हुई थी। जिसमें एक्ट्रेस की दमदार एक्टिंग ने फैंस का दिल जीत लिया था।

एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं कृति सेनन?

एक फिल्म का कितना चार्ज करती हैं कृति सेनन?

बता दें कि, कृति सेनन ने अभी तक अपने फिल्मी करियर में लगभग 18 फिल्में की हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस का नेटवर्थ 32 करोड़ रुपये है। कृति सेनन एक फिल्म के लिए लगभग 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपना ब्रांड भी लॉन्च किया है, जिससे उनकी काफी कमाई होती है। उनकी एनुअल इनकम 5 करोड़ से ज्यादा है।

कृति सेनन की प्रॉपर्टी

कृति सेनन का एक शानदार घर दिल्ली में है। तो वहीं मुंबई के जुहू इलाके में भी उन्होंने एक खूबसूरत घर लिया हुआ है। इस शानदार घर की कीमत लगभग 60 करोड़ रूपये की है। इस घर में कृति सेनन अपनी बहन और पूरे परिवार के साथ रहती हैं।

महंगी गाड़ियों की शौकीन हैं कृति सेनन

इसके अलावा कृति सेनन को महंगी गाड़ियों का भी काफी शौंक है। एक्ट्रेस के पास एक से बढ़कर एक महंगी कारें हैं। बता दें कि, कृति सेनन के पास AUDI Q7 है जिसकी कीमत 70 लाख के आसपास है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पास BMW 3 Series भी है जिसकी कीमत 50 लाख से भी ज्यादा है। कृति सेनन ने हाल ही में इनसे भी ज्यादा एक महंगी गाड़ी खरीदी थी जिसका नाम Mercedes Benz Maybach GLA 600 है। इस गाड़ी की कीमत करोड़ों में होगी।

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

कृति सेनन का वर्कफ्रंट

वहीं अब कृति सेनन के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उनके पास इस वक्त कईं फिल्में हैं। एक्ट्रेस जल्द ही टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म गणपत में नजर आएंगी। दिलचस्प बात ये है कि, इन दिनों एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ अपने लव अफेयर को लेकर काफी चर्चा में है और दोनों जल्द ही एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। जी हां फिल्म शहजादा में कार्तिक आर्यन और कृति सेनन एकसाथ दिखाई देंगे। दोनों की आखिरी फिल्म लुका छुपी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+