Kriti Kharbanda ने किया शॉकिंग खुलासा, होटल रूम में लगा था हिडन कैमरा, बोलीं-'जब चेकिंग की तो...'

Kriti Kharbanda Hidden Camera In Hotel: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा ने हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान एक ऐसी अनुभव साझा किया जिसे जानकर उनके फैंस भी हैरान रह जाएंगे। एक्ट्रेस ने बताया कि वह फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में एक बार होटल रूम में रूकी थीं। जिसमें होटल के किसी स्टाफ ने हिडन कैमरा लगाया हुआ था।

कृति खरबंदा ने किया शॉकिंग खुलासा
कृति खरबंदा ने Hauterrfly को दिए इंटरव्यू में कहा कि, 'वह जब भी किसी होटल में स्टे करती हैं अपने स्टाफ से एक बार जरुर कमरे में इन चीजों को चेक करते हैं कि कहीं कोई हिडन कैमरा तो नहीं लगा। हमने चीजें उलटी-पलटी तो सेट टॉप बॉक्स के पीछे कैमरा दिख गया। भले ही कैमरा हमें मिल गया लेकिन ये बहुत डरावना अनुभव था। वह लड़का इस काम में परफेक्ट नहीं था।'

Kriti Kharbanda

होटल के कैमरे में लगा था हिडन कैमरा
कृति खरबंदा ने आगे कहा कि, ये घटना होटल के किसी स्टाफ ने की थी। लेकिन मेरा मन इस बात से डर गया कि अगर मुझे कैमरा नहीं मिलता तो ये बहुत परेशानी का सबब बन सकता था।' एक्ट्रेस ने ये घटना साझा कर अपने फैंस को सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि, 'इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए आपको अपने आप ही सतर्क रहना बेहद जरूरी है'।

एक्ट्रेस के उड़ गए थे होश
उन्होंने उस समय को भी याद किया जब उन्होंने अपने साथ तस्वीर खिंचवाते समय एक आदमी ने उन्हें गलत तरीके से छूने की कोशिश की थी। तभी एक्ट्रेस ने उसे इतनी जोर से चुटकी काटी थी कि उसके शरीर में खून का थक्का जम गया था। एक्ट्रेस ने कहा, "यह बहुत परेशान करने वाला है, लेकिन ऐसा होता है और कई बार होता है।"

कृति खरबंदा का वर्कफ्रंट
कृति खरबंदा को आखिरी बार फिल्म 14 फेरे में देखा गया था। जो कि साल 2021 में रिलीज हुई थी। इसके बाद से वह इन दो सालों में किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई। वो इन दिनों फिल्म हाउसफुल 5 की शूटिंग में बिज़ी हैं जो कि अगले साल नवंबर में रिलीज होगी। इसके अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो, एक्ट्रेस पिछले काफी समय से पुलकित सम्राट को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+