KBC 14: परिवार की हालत थी खराब पर बुलंद रहे हौसले, वेटलिफ्टर कोमल की स्ट्रगल स्टोरी सुन बिग-बी भी हुए भावुक
केबीसी में 50 लाख रुपये जीतने वाली कोमल ने अपनी स्ट्रगल स्टोरी शेयर की, तो अमिताभ बच्चन भी काफी शॉक और भावुक नजर आए।
मुंबई, 2 सितंबर: अमिताभ बच्चन के मशहूर शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में कई कंटेस्टेंट आते हैं। ये कंटेस्टेंट आम लोगों में से ही होते हैं। इस बार बिग-बी के शो में वेटलिफ्टर कोमल गुप्ता नजर आईं। कोमल जब अखाड़े में गईं, तो उनकी उम्र सिर्फ 11 साल थी। कोमल ने इस शो में जब अपनी स्ट्रगल स्टोरी बताई, तो दर्शक भावुक हो गए। कोमल ने बताया कि उनके परिवार की स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि उनके पिता वेटलिफ्टिंग में कोमल को सपोर्ट कर सकें।

पिता हैं कोमल की प्रेरणा
बिग बी के मशहूर को केबीसी में इस बात बतौर कंटेस्टेंट कोमल गुप्ता शामिल हुईं। कोमल ने शो में बताया कि वे वेट लिफ्टिंग करती हैं। कोमल ने अपने पिता को प्रेरणा बताया। वे बताती हैं कि उन्होंने स्टेट और नेशनल लेवल पर भी कई मेडल जीते हैं।

कोमल ने बयां किया दर्द
कोमल ने अपने स्ट्रगल की कहानी अमिताभ बच्चन को सुनाई। कोमल ने बताया कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी कि वेटलिफ्टिंग करा सकें। कोमल की स्टोरी सुन अमिताभ ने पूछा कि वेटलिफ्टिंग ट्रेनिंग के लिए कितने पैसों की जरूरत है। तो वे आगे कहती हैं कि अगर आपको नेशनल के लिए ट्रेनिंग लेनी होती है कि मासिक 32,000 रुपयों की जरूरत होती है।

डाइट के नाम पर कम पैसे मिलते हैं
लेकिन सरकार हमें साल का 3600 रुपये देती है, जो मासिक 1066 रुपये के हिसाब से होता है। इतना सुन अमिताभ बच्चन शॉक हो गए। कोमल ने आगे कहा कि ये डाइट के नाम पर दिया जाता है। और अब ये भी बंद हो गया है क्योंकि मैं सीनियर कैटेगरी में आ गई हूं।

शॉक हुए बिग-बी
बिग बी आगे कहते हैं कि मुझे उम्मीद है कि हम इस तरह के स्पोर्ट्स में आगे बढ़ने के लिए लोगों की मदद करेंगे। कोमल ने कहा कि मैं यहां से जीते हुए पैसे को ट्रेनिंग में लगाना चाहती हूं। मैं मीराबाई चानू की ही तरह कॉमनवेल्थ खेलों में भी भाग लेना चाहती हूं।

केबीसी में पूछे ये सवाल
कोमल के सामने सवाल था कि था कि इनमें से किसने फियरलेस गवर्नेंस नामक पुस्तक लिखी है? ए. निर्मला सीतारमण, बी. स्मृति ईरानी, सी. किरण बेदी और डी. शीला दीक्षित। कोमल ने सवाल का जवाब देने के लिए अपनी दूसरी लाइफलाइन का इस्तेमाल किया और सही जवाब यानी सी उत्तर देखकर 12.50 लाख रुपये जीत लिए।

लाइफलाइन का किया इस्तेमाल
इसके बाद अपनी अंतिम लाइफलाइन का इस्तेमाल करते हुए कोमल ने अंकल से बात की और 25 लाख रुपये जीत लिए। इसके बाद एक और सवाल का जवाब देकर 50 लाख रुपये जीते। अंत में एक और सवाल का जवाब कोमल को नहीं पता था, जिसके बाद उन्होंने गेम क्विट किया और 50 लाख रुपये अपने घर ले गईं।












Click it and Unblock the Notifications