कार्तिक आर्यन संग ब्रेकअप पर पहली बार खुलकर बोलीं सारा अली खान, बोलीं- 'ये सब आसान नहीं होता'
Koffee With Karan 8: करण जौहर का टॉक शो कॉफी विद करण का 8वां सीजन धमाल मचा रहा है। इस शो के पहले एपिसोड में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पहुंचे। दोनों ने अपने रिलेशनशिप से जुड़े कई राज खोले। वहीं दूसरे एपिसोड में बॉबी देओल और सनी देओल ने शिरकत की। अब तीसरे एपिसोड में सारा अली खान और अनन्या पांडे नजर आने वाली हैं। शो में दोनों से करण जौहर ने कई टेड़े सवाल किए।
कॉफी विद करण शो में करण जौहर ने सारा अली खान से कार्तिक आर्यन संग रिलेशनशिप पर चर्चा की। उन्होंने पूछा कि, क्या रिश्ता खत्म करने के बाद दोस्त बनकर रहना आसान है? इसका जवाब देते हुए सारा ने कहा, 'चाहे वो दोस्ती हो, प्रोफेशनली हो या रोमांटिक रूप से, विशेष रूप से अगर मैं हूं, हमेशा उसको पूरा समय देती हूं और उसमें इंवेस्ट करती हूं। ऐसा नहीं है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता लेकिन हां ये इतना आसान नहीं है।'

सारा अली खान ने इस बारे में बात करते हुए आगे कहा, 'हो सकता है आज की सिचुएशन कुछ और हो और कल कुछ और इसका आपकी जिंदगी में अलग प्रभाव पड़ता है। लेकिन आपको हमेशा इन सबसे आगे बढ़ना होगा। इंडस्ट्री में कोई किसी का दोस्त नहीं होता। हो सकता है आज जो आपसे बात करता हो वो कल ना भी करे। यहां लोगों के बीच दोस्ती सिचुएशन के हिसाब से बढ़ती है।'
बता दें कि, सारा अली खान और कार्तिक आर्यन ने कुछ समय तक ही एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। खुद करण जौहर ने कॉफी विद करण में इस बात का खुलासा किया था। लेकिन बेहद कम वक्त में दोनों का ब्रेकअप हो गया था। बता दें कि, अनन्या और कार्तिक ने भी एक समय डेट किया था और खुद करण ने इस बात की जानकारी दी थी।












Click it and Unblock the Notifications