जानें UT 69 में राज कुंद्रा ने खोले कौन से 'राज', फिल्म में दिखाई गई ये बड़ी सच्चाई, जानें इसकी कहानी
UT 69 Movie Review: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा की फिल्म 'यूटी 69' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। अश्लील फिल्म बनाने और उसे बेचने के आरोप में फंसे राज कुंद्रा की इस फिल्म को लेकर कहा जा रहा था कि ये लोगों के सामने कई तरह के राज खोलेगी। हालांकि इस फिल्म को दर्शकोंसे लेकर फिल्म क्रिटिक्स तक का मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। जहां कुछ लोगों को ये फिल्म पसंद आ रही हैं वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म में कोई भी खास बात नहीं बताई गई है। आइए आपको बताते हैं इस फिल्म में राज कुंद्रा की पर्सनल जिंदगी और जेल से जुड़े क्या-क्या खुलासे किए गए हैं।
राज कुंद्रा का कैदी नंबर 69 था
आपको बता दें कि शिल्पा शेट्टी के बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा अंडर ट्रायल पर थे और उनका कैदी नंबर 69 था। यही कारण है कि उनकी फिल्म का नाम 'यूटी 69' रखा गया है। राज कुंद्रा जब जेल गए थे तो कहा जा रहा था कि उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी उनसे बात नहीं कर रही हैं और वह रिश्ता तोड़ने वाली हैं। लेकिन इसके विपरीत फिल्म में दिखाया गया है कि राज कुंद्रा अपनी पत्नी शिल्पा को जेल कॉल करते थे। वहीं शिल्पा भी बार-बार अपने पति को भरोसा दिलाती थीं कि वह जल्द ही जमानत पर जेल से बाहर होंगे।

शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा को लेटर लिखती थीं
फिल्म में दिखाया गया है कि शिल्पा शेट्टी हर हफ्ते अपने पति राज को चिट्ठी लिखती थीं। वह लेटर में अपने शूटिंग और बच्चों के बारे में बताती रहती थीं। सिर्फ इतनी ही नहीं फिल्म में दिखाया गया है कि जेल के अंदर रहने के बाद राज कुंद्रा वीगन से नॉन वेजिटेरियन भी बन गए थे। फिल्म मे संजय दत्त का भी जिक्र किया गया है। आर्थर रोड जेल में बंद कैदी राज कुंद्रा से कहते हैं कि संजय दत्त जेल के अंदर पंखा लगा कर गए हैं। आप जब बाहर निकलना तो, हम जैसे लोगों की मदद जरूर करना।
जेल में शिल्पा शेट्टी का शो देखते ते राज
वहीं इस फिल्म में दिखाया गया है कि जेल के सभी कैदी राज कुंद्रा के साथ मिलकर शिल्पा शेट्टी का रिएलिटी शो 'सुपर डांसर' भी देखते थे। एक दिन खाना खाते समय एक कैदी ने राज कुंद्रा से पूछा कि आप ज्यादा पैसे कमाते हैं या शिल्पा जी। पहले तो राज काफी देर तक हंसते हैं और फिर कहते हैं दोनों मिलकर अच्छा कमा लेते हैं।
राज कुंद्रा के जेल जाने से शुरू होती है कहानी
फिल्म 'यूटी 69' की कहानी राज कुंद्रा के जेल जाने से शुरू होती है और जमानत मिलने पर खत्म हो जाती है। सारे विवाद से बचते हुए इस फिल्म में सिर्फ ये दिखाया गया है कि इतने बड़े सेलिब्रिटी राज कुंद्रा को जेल के अंदर किन-किन दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। राज कुंद्रा को जेल में किस तरह की परेशानी हुई थी।
लोगों को पसंद आ रही है राज कुंद्रा की एक्टिंग
किस तरह से राज कुंद्रा पोर्नोग्राफी केस में फंसे थे या फिर क्या ये सच है कि वो ऐसी फिल्में बनाते थे ये सब इस फिल्म में नहीं दिखाया गया है। फिल्म में राज कुंद्रा की एक्टिंग काफी अच्छी है। उनको एक्टिंग लोगों को पसंद आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications